For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

...तो क्या वर्ल्ड कप में बनेंगे ऐतिहासिक 500 रन, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दिए संकेत

नई दिल्ली। इस बार का वर्ल्ड कप काफी रोमांचक भरा होने वाला है। बल्लेबाजों का बल्ला तो गेंदबाजों की पिटाई होने के आसार बन रहे हैं। इंग्‍लैंड के अखबार डेली टेलिग्राफ के अनुसार, 'दर्शक जो स्‍कोरकार्ड खरीदते हैं उनमें रनों का रिकॉर्ड होता है। विश्व कप के लिए पहले ऐसे स्कोरकार्ड तैयार किए गए थे जिनमें स्कोर 400 रन हो सकता है। पिछले सप्ताह टूर्नामेंट निदेशक स्टीव एलवर्दी ने महसूस किया है कि इन्हें नए सिरे से तैयार किया जाना चाहिए ताकि 500 रन भी डाले जा सके।'

ईसीबी भी ने दिए संकेत
इस बार वर्ल्ड कप के मैच इंग्लैंड एंड वेल्स में होंगे। तेज पिचों पर गेंदबाजों की रफ्तार तो दिखेगी लेकिन उनपर बल्लेबाज ज्यादातर रन बरसाएंगे। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी टॉम हैरीसन ने बताया कि हमें स्कोरकार्ड की स्केल बदलनी पड़ी। इसे 500 कर दिया गया है। कौन जानता है कि इस वर्ल्‍ड कप में 500 रन का इतिहास बन जाए। इंग्‍लैंड में दर्शक एक-दो पाउंड में मैच का प्रिंटेड स्‍कोरकार्ड भी खरीद सकते हैं। ये स्‍कोरकार्ड यादगार के रूप में होता है। इन स्‍कोरकार्ड में अब 500 तक रन बनने का आंकड़ा दर्ज किया जा सकता है।

अभी से शुरू हो गए हैं रन बरसने
पाकिस्तान इस वक्त इंग्लैड दाैरे पर हैं जहां वह 5 वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मैच बारिश के भेंट चढ़ा तो अगले 2 मैचों में रनों का अंबार लगता दिखा। बेशक पाकिस्तान दोनों मैच हार गई, लेकिन उनके बल्लेबाज बरसते नजर आए। दूसरे वनडे में दोनों टीमों ने 734 रन बना डाले, जिसमें इंग्लैंड ने 373 तो पाकिस्तान ने 361 रन बनाए। इनके बीच हुए तीसरे मैच में भी दोनों टीमों ने 300 का आंकड़ा पार किया। पाकिस्तान ने 358 जैसा विशाल लक्ष्य खड़ा किया लेकिन इंग्लैंड ने इसे भी 44.5 ओवर में हासिल कर बाैना साबित कर दिया। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर करने का रिकाॅर्ड इंग्लैंड के ही नाम है, जिन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 जून 2018 को 481 रन बना डाले थे।

Story first published: Thursday, May 16, 2019, 19:45 [IST]
Other articles published on May 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+