For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बनाए कई खास रिकॉर्ड, जानकर आप हैरान रह जाएंगे


नई दिल्ली। क्रिकेट का खेल अपने नए रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है। खिलाड़ी जब अपनी लय में होते हैं तो रिकॉर्ड बनते बिगड़ते रहना क्रिकेट की दुनिया में बहुत सामान्य सी बात है लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे कारनामे सामने आते हैं जो हमें बहुत चकित करते हैं और इस खेल के प्रति हमारी दीवानगी को भी बढ़ाते हैं। ऐसा ही एक मुकाबला देखने को मिला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच । इस मुकाबले में बहुत कुछ नया और दिलचस्प हुआ। गौरतलब हो की इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने इतिहास रच दिया और 50 ओवर में वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 481 रन बना डाला। इससे भी खास बात यह है की इस मुकाबले में 107 गेंदो पर कोई रन नहीं बने थे। इसके बावजूद भी इंग्लैंड की टीम ने 21 छक्के और 41 चौकों की मदद से इतिहास रच डाला। वहीं इस मुकाबले में अगर रिचर्डसन एक ओवर मेडन न डालते तो शायद इंग्लैंड का आंकड़ा 500 के पार भी जा सकता था। इस मुकाबले में कुछ शानदार रिकॉर्ड भी बने हैं।
इससे पहले भी इसी मैदान पर कर चुके हैं कारनामा

इससे पहले भी इसी मैदान पर कर चुके हैं कारनामा

गौरतलब हो की वनडे इतिहास में इससे पहले भी सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैड ने ही रचा था वो भी इसी मैदान पर । जी हां ट्रेंट ब्रिज के इस मैदान पर इंग्लैंड ने ही 30 अगस्त 2016 को वनडे का सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। तब 444 रन बने थे। वहीं इस मुकाबले में इयॉन मोर्गन ने 21 गेंदों पर 50 रन मार दिए जो इंग्लैंड के लिए सबसे तेज हाफ सेंचुरी है। इससे पहले जोस बटलर ने पाकिस्तान के खिलाफ 2016 में इसी मैदान पर 22 गेंदों पर 50 मारे थे।

इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत और ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी हार

इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत और ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी हार

इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने के अलावा इंग्लैंड की टीम ने अपनी सबसे बड़ी जीत भी हासिल की है इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 42 रनों से अपनी सबसे बड़ी वनडे जीत हासिल की। वहीं ऑस्ट्रेलिया की भी सबसे बड़ी हार है. पिछली सबसे बड़ी हार ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 1986 में मिली थी।

ये भी है दिलचस्प

ये भी है दिलचस्प

इस मुकाबले में मोर्गन ने 30 गेंदों पर 67 रन ठोके इसके साथ ही वो वनडे रन मारने के मामले में इयन बेल से आगे निकल गए हैं. मोर्गन ने 5543 रन बना लिए हैं । वहीं इस पारी में इंग्लैंड ने 62 बार गेंद को सीमारेखा से बाहर पहुंचाया जो किसी भी टीम का वनडे में सबसे बेस्ट फिगर है। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड और श्रीलंका के ही नाम था. दोनों के नाम 59 बाउंड्री थीं।

Story first published: Wednesday, June 20, 2018, 15:23 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+