For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs WI: बेन स्टोक्स के ऑलराउंड प्रदर्शन ने वेस्टइंडीज को चटाई धूल, इंग्लैंड ने 113 रनों से हराया

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बीच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लिश बल्लेबाजों ने वापसी करते हुए कैरिबियाई टीम को 113 रनों से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। इंग्लिश बल्लेबाजों ने टॉस हारकर मैच में पहले बल्लेबाजी की और 9 विकेट खोकर 469 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम महज 287 रन ही बना सकी। वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम ने पांचवें दिन 3 विकेट पर 129 रन बनाकर घोषित की और कैरिबियाई टीम के सामने जीत के लिये 312 रनों का लक्ष्य रखा।

रनों का पीछा करने उतरी कैरिबियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वेस्टइंडीज की टीम ने धीरे-धीरे करके महज 198 रन पर ही बना सकी और इंग्लैंड की टीम ने 113 रनों से जीत हासिल कर ली।

और पढ़ें: T20 World Cup पर ICC ने सुनाया आखिरी फैसला, IPL 2020 का रास्ता हुआ साफ

इंग्लैंड के लिये बेन स्टोक्स ने मैच में अहम भूमिका निभाई और उन्होंने पहली पारी में 176 और दूसरी पारी में नाबाद 78 रनों की पारी खेली। बेन स्टोक्स ने सिर्फ बल्ले से ही नहीं और गेंदबाजी में भी दम दिखाया और बेहद 3 विकेट हासिल किये। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। अब आखिरी और निर्णायक टेस्ट मैच मैनचेस्टर में ही 24 जुलाई से शुरू होगा।

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की टीम ने 5वें दिन बल्लेबाजी करते हुए हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्सने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 36 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। बेन स्टोक्स ने अपनी इस हाफसेंचुरी में 2 छक्के और 2 चौके जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 138.9 रहा। इसके साथ ही बेन स्टोक्स इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक ठोकने वाले ओपनर बन गए हैं।

और पढ़ें: एक हफ्ते के लिये और टल सकता है IPL 2020, जानें क्या है कारण

इसके अलावा बेन स्टोक्स इंग्लैंड के लिये सभी 11 से लेकर सलामी बल्लेबाजी करने तक सभी नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं।

Story first published: Tuesday, July 21, 2020, 7:52 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+