नई दिल्ली। भारतीय स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा को भला कौन नहीं जानता! अपनी शानदार गेंदबाजी के चलते जडेजा को कई बार मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज चुना गया है। लेकिन जडेजा के साथ एक घटना ऐसी घटी जिसने उन्हें गुस्सा होने पर मजबूर कर दिया।
दुनिया के नंबर 2 टेस्ट गेंदबाज रवींद्र जडेजा पिछले 9 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन कई लोग उन्हें आज भी नहीं जानते हैं। जी हां, दरअसल रवींद्र जडेजा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे पास एक शख्स आया और उसके कहा, 'तुमने बेहतरीन गेंदबाजी की अजय। तुमने पिछले मैच में शानदार बॉलिंग की।'
मुझे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 9 साल हो गए हैं लेकिन आज भी लोग मेरा नाम याद नहीं रखते।' बता दें कि जडेजा ने अपने ट्वीट के साथ हैशटैग गंवार (#gavaar) और (#stupidity) भी लिखा।
Someone came to me and said“well ball ajay. you bowled brilliantly in last match”.played 9 years of international cricket for country and still ppl dont remember my name.😡😡#stupidity #gavaar
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) December 8, 2017
एक फैन ने लिखा- यहां तक कि 2012 में ऑस्ट्रेलिया में एक पत्रकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें अजय कहकर संबोधित किया था। 'आप का नाम अजय है'
In fact in 2012 in Australia a journalist actually addressed him as Ajay in the PC. "Aap ka nam ajay hei."
— Unnikrishnan (@unni1974) December 8, 2017
एक अन्य यूजर ने लिखा- शांत भीम शांत, पागल लोग हैं। इग्नोर
😂😂😂😂😂 shaant bheem shaant! Pagal log hain..ignore.
— Aanchal (@followaanchal) December 8, 2017
एक अन्य यूजर ने लिखा- जड्डू सर आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। तुमसा महान फील्डर अभी कोई नहीं और भारत का गर्व।
Jaddu sir...you do not need to worry...you are always stay in our heart...Tumsa great FIELDER abhi koi nhi...and PRIDE of India😍😍😍
— Sartaj Azeez Viratian (@s_kohli18) December 8, 2017