For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

महेंद्र सिंह धोनी से तुलना पर आखिरकार रिषभ पंत ने तोड़ी चुप्पी

MS Dhoni is a legend, don’t compare me with Mahi Bhai says Rishabh Pant| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। टीम इंडिया के युवा विकेट कीपर बल्लेबाज रिषभ पंत लगातार अपने खेल में सुधार की कोशिश कर रहे हैं। जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में विकेट कीपिंग के दौरान उनसे कुछ कैच छूटे और स्टंपिंग छूटी उसके बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है। तमाम लोग उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के स्तर का विकेट कीपर नहीं मान रहे हैं और उनका कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी पंत से कहीं बेहतर विकेट कीपर हैं। इन तमाम आलोचनाओं और धोनी से तुलना पर आखिरकार पंत ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

रिषभ पंत ने कहा कि मै बतौर खिलाड़ी इस बारे में बहुत नहीं सोच रहा हूं। मैं महेंद्र सिंह धोनी से बहुत कुछ सीखना चाहता हूं। वह महान खिलाड़ी हैं, मैं नहीं चाहता हूं कि लोग मेरी तुलना उनसे करें। मैं उनके काफी करीब हूं, मैं उनसे हर विषय के बारे में बात करता हूं, मैं कैसे खेल के मैदान पर और खेल के मैदान के बाहर अपने खेल को सुधार सकता हूं, इसको लेकर धोनी से बात करता हूं। पंत ने कहा कि मैं अपने खेल पर मेहनत कर रहा हू।

बता दें कि पांच वनडे मैच की सीरी में टीम इंडिया ने शुरुआती दोनों ही मैचों में जीत दर्ज की थी। लेकिन उसके बाद लगातार तीनों ही मैचों में हार की वजह से टीम इंडिया की आलोचना हो रही है। तीसरे वनडे में पंत से विकेट कीपिंग और कैच के मौके छूट गए थे। जिसके बाद वह आलोचकों के निशाने पर आ गए थे। बता दें कि विश्वकप टीम में बतौर विकेट कीपर किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाए इस बात पर बीसीसीआई माथापच्ची कर रहा है। महेंद्र सिंह धोनी के साथ विकल्प के तौर पर विकेट कीपर की लगातार तलाश जारी है, जिसमे पंत सबसे आगे हैं, जबकि दिनेश कार्तिक भी इस रेस में शामिल हैं।

Story first published: Sunday, March 17, 2019, 7:20 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+