For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार्दिक पांड्या ने नताशा से की सगाई, कहा- मैं तेरा तू मेरी जाने सारा हिंदुस्तान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमाैला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने बाॅलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविच के साथ सगाई कर ली है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। दोनों के चर्चे पिछले कई महिनों से चल रहे थे, लेकिन अब नए साल के माैके पर इस जोड़ी ने ऐलान कर दिया कि वो सदा के लिए एक-दूसरे के होने जा रहे हैं। दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। क्रिकटरों का बाॅलीवुड एक्ट्रेस पर दिल हारना कोई नई बात नहीं। पांड्या से पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन, हरभजन सिंह, युवराज सिंह विराट कोहली और मनीष पांडे बाॅलीवुड इंडस्ट्री में अपना दिल हार बैठे हैं।

शेयर की तस्वीरें

शेयर की तस्वीरें

हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर नताशा के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी रिंग दिखा रहीं हैं। इस तस्वीर के साथ हार्दिक ने लिखा, मैं तेरा तू मेरी जाने सारा हिंदुस्तान।'' पांड्या ने तनाशा को बीच में क्रूज की सैर करते हुए प्रपोस किया। क्रिकेटर, बॉलीवुड स्टार्स और फैन्स हार्दिक पांड्या को सगाई करने पर बधाईयां दे रहे हैं। नताशा ने 3 साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था। 2010 में स्पोर्ट्स सर्बिया का खिताब जीतने के बाद नताशा ने स्पोर्ट्स के क्षेत्र में ही करियर बनाने का फैसला किया।

पहले 31 दिसंबर को किया था खुलासा

पांड्या ने रिलेशनशिप को लेकर उस समय खुलासा किया जब उन्होंने 31 दिसंबर को नताशा का हाथ थामते हुए तस्वीर शेयर की थी। यहां से ही पांड्या ने साफ कर दिया कि वो नताशा को अपना हमसफर मान चुके हैं। पांड्या ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था, ''मेरे फायरवर्क के साथ नए साल की शुरुआत।'' इसके साथ ही हार्दिक ने दिल का इमोजी भी बनाया है।

आखिर में नताशा के हुए पांड्या

आखिर में नताशा के हुए पांड्या

बता दें कि पांड्या का नाम कई लड़कियों के साथ जोड़ा गया। अबतक वे कई बी-टाउन ब्यूटीज को डेट कर चुके हैं। इनमें ईशा गुप्ता, एली अवराम और उर्वशी रौलेता के नाम शुमार हैं। पांड्या 2019 की शुरूआत में करण जौहर के शो कॉफी विद करन में महिलाओं को लेकर की गई अपनी टिप्पणी को लेकर बेहद विवादों में थे। हार्दिक ने शो पर महिलाओं को लेकर काफी अभद्र बातें कह दी थीं जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया था। लेकिन इस बीच नताशा ने पांड्या को सहारा दिया। अब आखिर में पांड्या ने अपना हमसफर नताशा को चुना।

Story first published: Wednesday, January 1, 2020, 18:42 [IST]
Other articles published on Jan 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+