नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस समय क्रिकेट से छोटे ब्रेक पर हैं। उनको वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया गया है और इस समय को वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ एन्जॉय कर रहे हैं। किसी ना किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले हार्दिक को एक मस्तमौला इंसान माना जाता है। एक बार फिर से पांड्या खबरों में हैं और इसके पीछे वजह बना है एक वीडियो, जिसमें वे दक्षिण के सुपरस्टार धुनष का गाना 'वाई दिस कोलावरी डी' गा रहे हैं।
ये वीडियो हार्दिक के घर के अंदर किसी पार्टी का है जिसमें वह अपने भाई क्रुनाल के साथ भी नजर आ रहे हैं। 'कोलावरी डी' गाना आज से 8 साल पहले इंटरनेट पर वायरल हुआ था। उस समय किसी चीज का वायरल होना बहुत बड़ी बात मानी जाती थी। वीडियो में हार्दिक जब गाने का गा रहे हैं तो क्रुनाल भी उनके साथ देते हुए पूरे सुर मिला रहे हैं।
यह वीडियो मयूर मेहता नाम के यह यूजर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। बाद में हार्दिक ने भी इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है। वीडियो में हार्दिक और क्रुनाल एक सोफे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने हल्के-फुल्के आरामदायक कपड़े पहन रखे हैं और एक हाथ में मोबाइल, दूसरे हाथ में माइक पकड़ा हुआ है। पूरी मस्ती के मूड में दिख रहे इन दोनों भाइयों की वीडियो को आप यहां पर देख सकते हैं।
View this post on InstagramA post shared by Anushiya Abi Rajendiran (@ani_anirudhlove) on
'कोलावरी डी' गाना साल 2012 में चेन्नई के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या राय धनुष के निर्देशन में बनी फिल्म '3' का है। इस फिल्म में धनुष, श्रुति हासन, प्रभु, शिव कार्तिकेय और सुंदर रामू ने लीड रोल प्ले किए थे।