विकेट का जश्न मनाते समय हसन अली की गर्दन में पड़ी मोच, बमुश्किल रुकी पाक खिलाड़ियों की हंसी

नई दिल्ली। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली का विकेट लेने के बाद सेलीब्रेट करने का तरीका बेहद ही अलग है। अली के इस सेलीब्रेशन को उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। लेकिन इस बार हसन अली का सेलीब्रेशन उन्हें ही महंगा पड़ गया। दरअसल हसन अली ने सोमवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में विकेट लेने के बाद ऐसा जश्न मनाया कि उनकी गर्दन में झटका लग गया।

जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में हसन ने रेयान मरे को बोल्ड किया। जब उन्होंने विकेट लेने का जश्न मनाया, उनकी गर्दन में हल्का झटका आ गया और साथी खिलाड़ी उनके पास आ गए। हालांकि वह गंभीर चोट से बच गए। लेकिन इस दौरान पाकिस्तान के अन्य खिलाड़ियों का रिएक्शन देखने लायक था।

खासतौर पर पाक कप्तान सरफराज अहमद का, जो बमुश्किल अपनी हंसी रोक पाए। हसन अली के जश्न मनाने के अंदाज पर दर्शकों ने भी चुटकी ली है और उनका मजाक उड़ाया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो-

वैसे आपको बता दें कि हसन अली की गर्दन अब ठीक है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाद में बयान जारी कर पुष्टि की कि हसन तीसरे वनडे में खेलेंगे। तेज गेंदबाद हसन अली ने मैच में 32 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने वेलिंगटन मसाकाद्जा को रन आउट भी किया। पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 194 रन पर ढेर करने के बाद 36 ओवर में ही 1 विकेट पर 195 रन बनाकर 9 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

Story first published: Tuesday, July 17, 2018, 12:21 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+