For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कगिसो रबाडा के 'मीडिया हाइप' बयान पर जसप्रीत बुमराह ने किया पलटवार

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली सीरीज दुनिया के दो धुरंधर तेज गेंदबाजों के बीच भी रोमांचक भिड़ंत की गवाह बनेगी। ये गेंदबाजों है भारत के जसप्रीत बुमराह और दक्षिण अफ्रीका टीम के कगिसो रबाडा। पहले ही से ही इन हाइप्रोफाइल गेंदबाजों की टक्कर को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही रबाडा ने ये कहकर प्रतिद्वंदता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया था कि बुमराह और जोफ्रा आर्चर अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन मीडिया ने भी उनकी काफी हाइप पैदा की हुई है।

रबाडा के बयान पर बुमराह ने दिया जवाब-

रबाडा के बयान पर बुमराह ने दिया जवाब-

इतना ही नहीं रबाडा ने इन दोनों गेंदबाजों को यह भी नसीहत दी थी कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। सबसे मुश्किल काम टॉप फॉर्म को लगातार बनाए रखना होता है। अब बुमराह ने भी रबाडा के बारे में बात की है। इन दोनों गेंदबाजों के बीच 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में जबरदस्त प्रतिद्वंदता मिलने की पूरी उम्मीद है। बुमराह ने कहा है कि वे ये सब चीजें नहीं देखते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इन चीजों को नहीं देखता। मैं किसी एक इंसान पर फोकस नहीं करता हूं। मेरे लिए टीम की सफलता महत्वपूर्ण है।'

'किसी एक इंसान के बारे में नहीं सोचता'

'किसी एक इंसान के बारे में नहीं सोचता'

बुमराह ने आगे कहा, 'मैं ये देख रहा हूं कि टीम की सफलता में किस तरह से अपना योगदान दे सकता हूं। इसके लिए पहले ही तैयारियां हो चुकी हैं। इसके पीछे काफी ज्यादा सोच-विचार की प्रक्रिया होती है।' बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में बुमराह को आराम दिया गया है। उन्होंने ये बात तब कही जब वे मुंबई में एक प्रचार कार्यक्रम में पहुंचे। बुमराह ने हालिया विंडीज दौरे पर कैरेबियाई टीम की हालत खराब कर दी थी और दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 13 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने हैट्रिक भी ली थी। बुमराह ने इस सीरीज के बाद अपनी गेंदबाजी पर भी बात की है।

पहले टी-20 के लिए धर्मशाला पहुंची टीम इंडिया, देखें पारंपरिक स्वागत की तस्वीरें

बुमराह की गेंदबाजी में नया हथियार-

बुमराह की गेंदबाजी में नया हथियार-

बुमराह इस सीरीज से पहले तक एंगल से अंदर आती गेंदबाजी ज्यादा करते थे लेकिन कैरेबियाई दौरे पर उन्होंने अंदर आते एंगल से गेंद को बखूबी बाहर भी निकाला। इस बारे में बात करते हुए बुमराह कहते हैं, "मेरे पास आउट स्विंगर हमेशा से थी। लेकिन हमने इसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया था। इंग्लैंड में ड्यूक बॉल के साथ खेलते हुए मुझे इसको लेकर आत्मविश्वास आया। मैंने टेस्ट क्रिकेट में जितना ज्यादा खेला, मुझे उतना ही आत्मविश्वास आता गया।"

Story first published: Saturday, September 14, 2019, 13:03 [IST]
Other articles published on Sep 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+