For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: श्रीलंका Vs साउथ अफ्रीका- हटके स्‍टाइलिश प्‍लेयर ऑफ द मैच

साउथ अफ्रीका की ओर से इमरान ताहिर ने 27 रन देकर सबसे अधिक 4 विकेट लिए।

लंदन। चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप बी के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 96 रनों से हरा दिया। साउथ अफ्रीका के इस जीत में इमरान ताहिर ने खास भूमिका निभाई। हालांकि हाशिम अमला का योगदान भी बेहद अहम रहा। साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट पर 299 रन बनाए थे। जवाब में टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 41.3 ओवर में 203 रन पर ऑलआउट हो गई।

श्रीलंका के लिए कप्तान उपुल थरंगा ने 57, कुसल परेरा ने 44* और निरोशन डिकवेला ने 41 रन की इनिंग खेली। साउथ अफ्रीका के लिए 4 विकेट लेने वाले इमरान ताहिर मैन ऑफ द मैच चुने गए। आईए आपको हटके स्‍टाइलिश प्‍लेयर ऑफ द मैच इमरान ताहिर के प्रदर्शन के बारे में बताते हैं।

साउथ अफ्रीका की ओर से इमरान ताहिर ने 27 रन देकर सबसे अधिक 4 विकेट लिए। श्रीलंका को पहला झटका 8.2 ओवर में लगा, जब मोर्ने मोर्केल की बॉल पर निरोशन डिकवेला (41) को वेन पर्नेल ने कैच कर लिया। पहला विकेट गिरने के बाद श्रीलंका की इनिंग लड़खड़ा गई और इसके बाद थोड़ी-थोड़ी देर में लगातार उसके विकेट गिरते रहे। कुसल मेंडिस (11) आउट होने वाले दूसरे बैट्समैन रहे। 11.5 ओवर में उन्हें क्रिस मॉरिस की बॉल पर एबी डिविलियर्स ने कैच कर लिया।

तीसरे विकेट के रूप में दिनेश चांडीमल (12) आउट हुए। 17.2 ओवर में 116 रन के स्कोर पर डिविलियर्स ने उन्हें रन आउट कर दिया। नए बैट्समैन के रूप में बैटिंग करने आए चमारा कपुगेदरा (0) को खाता खोलने से पहले ही 17.5 ओवर में इमरान ताहिर ने एलबीडब्लू कर दिया। पांचवां विकेट कप्तान उपुल थरंगा का रहा, जो 25.2 ओवर में इमरान ताहिर की बॉल पर डेविड मिलर के हाथों कैच आउट हो गए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+