For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

World Cup 2023 में बड़ा बदलाव करना चाहती है ICC, 6 साल पुराने फॉर्मेट पर होगा टूर्नामेंट

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल इस समय विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल की तैयारियों में जुटी है लेकिन इस बीच रिपोर्ट आई है कि आईसीसी भारत में आयोजित होने वाले 2023 विश्व कप के प्रारूप में बदलाव करने की योजना बना रही है। इसके अनुसार आईसीसी 2023 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिये 16 के बजाय 14 टीमों के प्रारूप में जा सकती है। उल्लेखनीय है कि आईसीसी ने अब तक 3 बार 14 टीमों के प्रारूप में विश्व कप आयोजित कराया है। सबसे पहली बार इसका आयोजन 2003 फिर 2011 और 2015 विश्व कप में इस प्रारूप के साथ जा चुकी है।

आमतौर पर आईसीसी 10 टीमों के साथ वनडे विश्व कप का आयोजन कराती है जिसको लेकर उसे काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है, इसी को देखते हुए आईसीसी में इस बात पर चर्चा जारी है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन 16 टीमों के साथ कराया जाये या नहीं, हालांकि संभावनायें हैं कि आईसीसी के निदेशक 14 टीमों के फॉर्मेट को मंजूरी देते नजर आयेंगे।

और पढ़ें: कप्तानी छिन जाने के बाद जाने कैसा था डेविड वॉर्नर का रिएक्शन, कोच मूडी ने किया खुलासा

पिछले कुछ महीनों से आईसीसी के सहयोगी सदस्य बोर्ड क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट विश्व कप में भाग न ले पाने की बात करते हुए इसकी आलोचना की है और लगातार वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिये इसके प्रारूप को लेकर चर्चा की है। इस दौरान कुछ सदस्य बोर्डों ने आईसीसी को अगले 8 सर्किल (2023 से 2031) तक वनडे विश्व कप में 14 टीमों के शामिल होने पर सहमति बनने की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि असल में आईसीसी से अगले 8 सर्किल तक 2007 विश्व कप की तरह 16 टीमों के फॉर्मेट में टूर्नामेंट का आयोजन करने की मांग की जा रही थी हालांकि इस प्रस्ताव को अनुमति नहीं मिली है।

और पढ़ें: IPL 2021: जानें कौन हैं जेराल्ड कॉर्टजे, लियामस्टोन की जगह राजस्थान में हुए शामिल

आपको बता दें कि आईसीसी को जल्द ही 2023 विश्व कप के फॉर्मेट को लेकर फैसला लेना होगा, क्योंकि आईसीसी को इससे जुड़े मीडिया अधिकारों और स्पॉन्सर राइटस की बोली भी लगानी है। हालांकि कोरोना वायरस के चलते इस प्रस्ताव को अब तक फाइनलाइज नहीं किया जा सका है। ऐसे में आईसीसी चाहता है कि साल के अंत तक वह इस टूर्नामेंट का खाका तैयार कर ले और 2022 तक मीडिया अधिकारों को बचे सके।

Story first published: Sunday, May 2, 2021, 18:22 [IST]
Other articles published on May 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+