For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत वापस लौटे ऋषभ पंत, ट्रॉफी जीतने पर कहा- मैं और टीम हैं बहुत-बहुत खुश

Rishabh Pant comeback to India नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया दौरे से हीरो बनकर ऋषभ पंत वापस भारत लौट आए हैं। पंत ने गाबा टेस्ट के अंतिम दिन गियर बदलकर तब बैटिंग की जब टेस्ट मैच अपने रोमांच तक चरम तक पहुंच चुका था और एक तरह से टी20 मोड में आ चुका था। यहां पंत ने दिलेरी से 89 रनों की नाबाद पारी खेली। यही पारी थी जिसने 328 रनों के मुश्किल टारगेट को पछाड़ने के लिए ताबूत में अंतिम कील ठोकी।

गाबा टेस्ट विजयी में शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, चेतेश्वर पुजारा, वाशिंगटगन सुंदर, मोहम्मद सिराज का भी अहम योगदान रहा लेकिन ये पंत थे जिनकी पारी की नाजुक समय में अहमियत को सबसे ज्यादा सराहा गया और उनको मैन ऑफ द मैच भी दिया गया।

पंत के निडर अंदाज ने भारत को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भी जीत के करीब पहुंचा दिया था लेकिन तब वह 97 रनों पर आउट हो गए और लक्ष्य 400 से ऊपर था। आखिरकार वह मैच ड्रा हुआ और और पंत ने दिखाया कि वे किसी भी हालातों में बाहर निकल सकते हैं।

भारत लौटने के बाद ऋषभ पंत ट्रॉफी बरकरार रखने में खुशी हासिल की है। उन्होंने कहा-

"मैं बहुत खुश हूं कि हमने ट्रॉफी को बरकरार रखा है। पूरी टीम बहुत खुश है जिस तरह से हम सीरीज में खेले," एएनआई के हवाले से पंत ने कहा।

पंत को अपने प्रदर्शन का फायदा आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भी मिला है और वे करियर बेस्ट 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह किसी विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए सबसे ऊंची रैकिंग है।

इसी बीच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी मुंबई पहुंच गए हैं। उनकी तस्वीरें यहां पर देखी जा सकती हैं। रोहित सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में नहीं खेले थे लेकिन उन्होंने शुभमन गिल के साथ जो ओपनर जोड़ी बनाई वह भारत के लिए अच्छा संकेत है। यह एक स्ट्राइकर ओपनिंग पेयर है जो खासकर ओवरसीज में भारत के लिए बड़ी बढ़त हो सकता है।

Story first published: Thursday, January 21, 2021, 9:27 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+