For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सुनील गावस्कर ने कहा- ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद उम्मीदों का दबाव महसूस कर रहे हैं शुभमन गिल

नई दिल्लीः भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने गुरुवार को अहमदाबाद में चौथे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन अपना खाता खोलने में विफल रहने के बाद सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की निरंतरता पर चिंता जताई है। इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल का प्रदर्शन वैसा नहीं रहा है जैसा की उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उम्मीद जगाई थी।

इंग्लैंड के शुरुआती दिन 205 रन पर आउट होने के बाद अंतिम सत्र में भारत की पहली पारी के पहले ही ओवर में गिल आउट हो गए। गिल, जेम्स एंडरसन की मूव करती हुई गेंद पर बल्ला लगाने में नाकाम रहे और उन्हें ऑन-फील्ड अंपायर द्वारा lbw ठहराया गया। एंडरसन ने खेल के समापन से पहले लगातार पांच ओवर डाले।

यह इस सीरीज में गिल का दूसरा डक था। पंजाब के 21 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक श्रृंखला में 29, 50, 0, 14, 11, 15 * और 0 के स्कोर दर्ज किए हैं।

गावस्कर ने कहा कि गिल ऑस्ट्रेलिया में अपनी शानदार सीरीज के ठीक बाद उम्मीदों के दबाव को महसूस कर रहे हैं, जहां वह पिछले दिसंबर में मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में पदार्पण करने के बाद भारत के चौथे सबसे बड़े स्कोरर थे।

उन्होंने कहा, "यह केवल एक खराब पैच है, जिससे कोई भी गुजर सकता है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद उम्मीदें आसमान पर थीं, शायद वह उन उम्मीदों के दबाव को महसूस कर रहा है।"

गावस्कर ने इंडिया टुडे को बताया, "इसके अलावा, उन्हें पारी की शुरुआत में थोड़ा सीधा खेलने की जरूरत है, वह इस समय थोड़ा तिरछा खेल रहे हैं।"

गावस्कर ने भारतीय स्पिनरों - अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन और वाशिंगटन सुंदर की भी प्रशंसा की। पटेल को चार, अश्विन को तीन और सुंदर को एक विकेट मिला। जबकि मोहम्मद सिराज के हिस्से में दो विकेट आए।

Story first published: Friday, March 5, 2021, 1:37 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+