For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस भारतीय अंपायर के फैसलों ने खींचा सबका ध्यान, कार्तिक ने बताया 'वन ऑफ द बेस्ट'

नई दिल्लीः आमतौर पर भारतीय अंपायरों का स्तर ओवरसीज अंपायर के मुकाबले बहुत अच्छा नहीं माना जाता था लेकिन ऐसा लगता है अब वे दिन लद गए हैं। हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच हुई श्रंखला के दौरान खिलाड़ियों की बहुत शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिली। चाहे वह जो रूट की डबल सेंचुरी हो या फिर अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की अगले तीन टेस्ट मैचों में डोमिनेंस हो, कुल मिलाकर खिलाड़ी अपने शबाब पर रहे।

बाद में T20 इंटरनेशनल सीरीज भी काफी करीबी रही जिसमें ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे डेब्युटेंट छाए रहे तो वही कुणाल पांड्या का वनडे क्रिकेट में इमोशनल डेब्यू भी सबने देखा। इतना ही नहीं सीरीज के अंत तक सैम करन ने भी एक जादुई पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया।

भारत के अंपायर नितिन मैनन-

भारत के अंपायर नितिन मैनन-

इसी बीच एक और शख्स था जिसकी परफॉर्मेंस लगातार शानदार रही और सबने नोटिस की और वह थे भारत के अंपायर नितिन मैनन। जी हां नितिन ने काफी दबाव और काफी तनाव भरे माहौल के बीच कुछ शानदार फैसले दिए और भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और आकाश चोपड़ा को प्रभावित किया है। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आईसीसी की ओर से तटस्थ अंपायर की व्यवस्था पर फिलहाल समझौता किया जा रहा है और इसी के चलते उसको भारत के अंपायरों से ही काम चलाना पड़ा है।

IPL 2021: RCB की नई खरीद ने किया दावा- इस बार हम खिताब जीतने जा रहे हैं

सटीकता के कायल हुए लोग-

सटीकता के कायल हुए लोग-

भारत के पास इलीट पैनल में केवल एक ही एंपायर है। ऐसे में नितिन मेनन के सामने प्रदर्शन करने की चुनौती थी और उन्होंने इसको बहुत ही सटीकता से अंजाम देते हुए पूरे खास अंदाज में अपनी जॉब को पूरा किया। नितिन मैनन को चार टेस्ट मैचों में देखा गया, आठ लिमिटेड ओवर के मुकाबलों में वह 6 में नजर आए।

मेनन की अंपायरिंग की खास बात उनके एलबीडब्ल्यू के फैसले रहे। उन्होने 35 बार पगबाधा निर्णय सुनाया जो तीसरे अंपायर के पास रेफरल के लिए गया और केवल दो बार ही उसको बदला गया। इसी से ही पता चलता है कि मेनन की सटीकता कितनी बेहतर थी।

दिनेश कार्तिक और आकाश चोपड़ा ने किए ट्वीट-

दिनेश कार्तिक और आकाश चोपड़ा ने किए ट्वीट-

अब दिनेश कार्तिक ने मेनन के बारे में बात करते हुए कहा है, "हमें जहां क्रेडिट देने की जरूरत है वहां क्रेडिट देना होगा और इस सीरीज में 1 नाम चर्चाओं में लगातार रहा जिसने बेहतरीन काम किया और वह नाम है- नितिन मेनन। वह जबरदस्त तौर पर निरंतरता दिखाते रहे और मुझे लगता है इस साल उनको बेस्ट अंपायर का अवार्ड मिलेगा। वह निश्चित तौर पर दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं।"

दिनेश कार्तिक ने यह बात एक ट्वीट के जरिए कहीं। वहीं भारत के पूर्व ओपनर और वर्तमान में कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी एक मजेदार ट्वीट के जरिए नितिन मेनन के अंपायरिंग स्टैंडर्ड की तारीफ की है। उन्होंने एक फोटो शेयर किया है जिस पर लिखा है- 'डू नॉट रिव्यू' और इस पर कैप्शन दिया है जब नितिन मैनन फैसला लेते हैं तब (रिव्यू नहीं लेना चाहिए)

Story first published: Tuesday, March 30, 2021, 16:54 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+