For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पहले किया जादू-टोना अब टैंपरिंग पर उतरी श्रीलंका की टीम, ICC ने ठोका जुर्माना

By Mohit

नई दिल्लीः भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंका की टीम कुछ खास नहीं कर पा रही है, वहीं मेहमान टीम एक विवाद से भी घिर गई है। मेहमान टीम के तेज गेंदबाज दसुन शनाका को गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया। दोषी पाने की वजह से दसुन पर मैच फीस का 75 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। बता दें, पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद दूसरे टेस्ट मैच में विराट की सेना मजबूत स्थिति में दिख रही है।

तेज गेंदबाज पर लगा जुर्माना

तेज गेंदबाज पर लगा जुर्माना

श्रीलंका के तेज गेंदबाज शनाका को शनिवार को टेस्ट मैच के दूसरे दिन 50वें ओवर में बॉल की सीम को काटते हुए कैमरे पर देखा गया, जिसके बाद मैच रेफरी ने दसुन शनाका पर जुर्माना लगा दिया। इस मामले में मैच रेफरी का कहना है कि यह गेंदबाज के करियर की शुरुआत है और उम्मीद है कि आगे से वह इन बातों का जरूर ध्यान रखेंगे।

श्रीलंका की टीम पहले भी रही है विवादों में

श्रीलंका की टीम पहले भी रही है विवादों में

तेज गेंदबाज ने रेफरी डेविड बून के सामने अपने गलती मानते हुए कहा है कि उन्होंने बॉल के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। ये कोई पहला मौका नहीं है जब श्रीलंका की टीम विवादों में आई हो, इससे पहले भी श्रीलंका टीम के कप्तान अपने बयानों की वजह से मीडिया की सुर्खियां में रह चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जीत को उन्होंने जादू टोने की मदद से जीतने की बात कहकर सबको चौंका दिया था।

मजबूत स्थिति में है भारत

मजबूत स्थिति में है भारत

श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने आई है। पहले मैच खराब मौसम की वजह से रद्द हो गया था। वहीं दूसरे मैच में भारत मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 312 रन बना लिए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मजबूत स्थिति में भारत

Story first published: Sunday, November 26, 2017, 10:45 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+