For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया, सारीज में 2-0 से आगे

ईस्ट लंदन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम को 9 विकेट से हराकर 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल करने के बाद भारतीय महिला टीम ने टी20 सीरीज में भी जीत से आगाज किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 142 रन बनाए। अफ्रीका की तरफ सुन लूस ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। वहीं भारत की तरफ से अनुजा पाटिल और पूनम यादव ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा पूजा और शिखा पांडे को एक-एक विकेट मिला।

जीत के लिए 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की तरफ से ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ताबड़तोड़ 57 रनों की पारी खेली। मंधाना ने अपनी पारी के दौरान 4 चौका व 3 छक्का लगाए। इसके अलावा कप्तान मिताली राज ने नाबाद 76 रनों की पारी खेली। मिताली राज ने 61 गेंदों में 8 चौकों की मदद से लगातार चौथी फिफ्टी जड़ी। ये मिताली की 12वीं टी20 फिफ्टी थी। इसके अलावा हरमनप्रीत कौर 7 रन बनाकर नाबाद रहीं।

Story first published: Friday, February 16, 2018, 19:56 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+