For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार के बाद रोहित बोले- मैच कठिन था, हम तीनों विभागों में चित्त हो गए

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में हुए पहले टी20 मैच के दाैरान 80 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। यह भारत की अबतक की अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी हार रही। मैच समाप्त होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने माना कि उनकी टीम ने हर क्षेत्र में खराब प्रदर्शन किया। रोहित ने बयान देते हुए कहा, ''यह एक कठिन खेल था। हम तीनों विभागों में चित्त हो गए। हमने अच्छी शुरुआत नहीं की और हमें पता था कि 200 हासिल करना आसान नहीं था, हालांकि यहां मैदान छोटा है। लेकिन हम विकेट गंवाते रहे जिसके चलते हम मैच जीतने से चूक गए।''

रोहित ने कहा, ''हमने अतीत में इस तरह के लक्ष्य का पीछा किया है और यही कारण है कि हम आठ बल्लेबाजों के साथ खेले, लेकिन हमारे पास छोटी साझेदारियां नहीं थीं और इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए यह कठिन हो गया। लेकिन न्यूजीलैंड ने हालांकि अच्छा खेला, उनकी अच्छी साझेदारियां थीं जिसके कारण वह इतना बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रहे।'' रोहित ने आगे कहा कि हमें ऑकलैंड में होने वाले मैच की परिस्थितियों का आकलन करने और इसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। एक टीम के रूप में हम लक्ष्य का पीछा करने में अच्छे रहे हैं। यही वजह है कि हम आठ बल्लेबाजों के साथ खेलते हैं। हम मानते हैं कि जो भी लक्ष्य हमारे सामने है, हम उसका पीछा कर सकते हैं, लेकिन हम इसे आज नहीं कर सकते।

वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने जीत का श्रेय टीम के खिलाड़ियों को दिया। उन्‍होंने कहा कि हमारे लिए यह अबतक का प्रदर्शन रहा। उन्‍होंने कहा कि हमारा काम अभी खत्‍म नहीं होगा और अगले मैचों में भी ऐसा ही प्रदर्शन करना पड़ा। शीर्ष क्रम शानदार थे और हमने ऐसी साझेदारियां बनाईं, जिनसे हमें मदद मिली। सीफर्ट, मुनरो ने अहम रोल निभाया। वहीं केन ने आलराउंडर डेरिल मिशेल की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि वह अगले मैचों में भी ऐसा ही प्रदर्शन दोहराएंगे। हमारे पास बोर्ड पर रन थे, लेकिन गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण भी उच्च स्तर का था।

Story first published: Wednesday, February 6, 2019, 17:22 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+