Virender Sehwag: जब भी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज की बात आती है, तो राहुल द्रविड़, संगकारा आदि नाम दिमाग में आते हैं लेकिन वीरेंदर सहवाग की पसंद कुछ और ही है। वीरेंदर सहवाग ने मध्यक्रम में अपने जमाने के बेस्ट बल्लेबाज का नाम बताया है। यह बल्लेबाज भी कोई भारतीय नहीं बल्कि पाकिस्तानी है।
गौरव कपूर के शो ब्रेकफ़ास्ट विद चैम्पियंस में वीरू ने कहा कि इंजी भाई काफी स्वीट हैं। सभी सचिन तेंदुलकर की बात करते हैं लेकिन मैं मानता हूं कि मध्यक्रम में इंजी भाई एशिया के सबसे बड़े बल्लेबाज रहे हैं। सचिन तेंदुलकर तो बल्लेबाजी की उस लीग से ऊपर चले गए हैं। उनको तो हम काउंट ही नहीं करते।
इंजमाम के बारे में सहवाग ने कहा कि मध्यक्रम में उनसे बेहतर बल्लेबाज मैंने नहीं देखा। उस जमाने में वह 8 रन औसत की बातें करते हुए कहते थे कि चिंता मत करो मैं बना दूंगा। 10 ओवर में 80 रन के मामले में कोई और टीम घबरा जाती लेकिन इंजी भाई कहते थे चिंता की बात नहीं है, बन जाएंगे।
गौरतलब है कि इंजमाम उल हक पाकिस्तान के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। इसके अलावा उनकी कप्तानी भी लाजवाब रहती थी। भारी शरीर के बाद भी इंजमाम के खेल पर कोई असर नहीं पड़ता था। वह टीम को कई बार जीत दिलाने में सफल रहे हैं।
Ashes Series: इंग्लैंड ने किया एशेज सीरीज की टीम का ऐलान, सभी दिग्गज खिलाड़ी शामिल
वीरेंदर सहवाग ने इंजमाम उल हक को काफी करीब से देखा है। उनके साथ खेलने का मौका सहवाग को मिला है। भारत और पाकिस्तान की टीमें उस समय एक-दूसरे के देशों में दौरा किया करती थी। ऐसे में सहवाग ने उनको काफी नजदीक से देखा है। हालांकि राहुल द्रविड़ भी मिडिल ऑर्डर के दिग्गज हैं, जिनके नाम टेस्ट और वनडे दोनों में 10 हजार से ज्यादा रन हैं। हालांकि सहवाग ने इंजमाम का नाम भी कुछ सोचकर ही लिया होगा। अपने जमाने में वह भी धमाकेदार बल्लेबाज रहे हैं।