For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिये सुपरमैन विराट कोहली को किस गेंदबाज से लगता है डर

नयी दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान और रन मशीन विराट कोहली दुनिया के ऐसे बल्लेबाज बनकर उभरे हैं जिनसे बड़े से बड़े गेंदबाज खौफ खाते हैं। ऐसे में शायद ही कोई ऐसा गेंदबाज होगा जो कोहली के आगे गेंदबाजी करना चाहता हो, लेकिन कोहली को भी गेंदबाजों से डर लगता है और खुद कोहली ने इस बात खुलासा किया है कि किस गेंदबाज से उन्हें सबसे ज्यादा डर लगता है।

हाल ही में विराट कोहली ने सीएनएन को दिया साक्षात्कार में बताया कि हां उन्हें एक गेंदबाज से काफी डर लगता है लेकिन वह मौजूदा समय में खेल नहीं रहे हैं। कोहली ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम की गेंदबाजी से डर लगता है।

कोहली ने कहा कि मुझे गेंदबाज जिससे मुझे सबसे ज्यादा डर लगता है या यूं कहें कि अगर मैं उनके सामने खेलता तो सबसे ज्यादा डर लगता तो वह हैं पाकिस्तान के वसीम अकरम, वह बहुत तेज औऱ
काबिल गेंदबाज हैं।

यहां दिलचस्प बात यह है कि वनडे में 502 और टेस्ट में 414 विकेट लेने वाले वसीम अकरम ने हाल ही में कहा था कि कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करना काफी मुश्किल है। अकरम ने कहा था कि कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। बल्लेबाज के जीवन में एक ऐसा समय आता है जब वह सीखता है कि कैसे रन बनाया जाए, लेकिन कोहली तीनों फॉर्मेट में अधिकार के साथ खेलते हैं ऐसे में उनके खिलाफ गेंदबाजी करना बेहद मुश्किल होता।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+