बेंगलुरु। आईपीएल के इस सत्र में आरसीबी यानी कि रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु का का सफर बहुत ज्यादा खराब रहा है लेकिन लगता है कि इस हार का असर कोहली ओर उनकी टीम पर बिल्कुल नहीं हुआ है क्योंकि पिछले काफी वक्त से कोहली एंड कंपनी अलग-अलग स्थानों पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
हाल ही में कोहली अपनी प्रेमिका अनुष्का शर्मा संग स्पॉट किए गये तो वहीं अब उनकी टीम के खास खिलाड़ी भी कोहली संग मस्ती करते दिखाई दिए हैं। जी हां हां हम बात कर रहे हैं शेन वॉटसन की, जो कोहली के साथ उनके रेस्तरां में, उनके साथ मस्ती करते दिखाई पड़े, दोनों की मस्ती वाली तस्वीर खुद वाटसन ने सोशल मीडिया पर अपलोड की है।
'विराट के साथ एक अच्छी रात'
तस्वीर को वॉटसन ने कैप्शन दिया है, 'विराट के साथ एक अच्छी रात'। मालूम हो कि 8 टीमों में आरसीबी 5 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। टीम ने अभी तक इस सीजन में कुल 13 मैच खेले हैं जिसमें से उसे 10 में हार का सामना करना पड़ा है।
A post shared by Shane Watson (@srwatson33) on