For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PHOTOS: मैच के दौरान विराट के पांव में गिर गया यह फैन, झटपट उठकर ले ली एक सेल्फी

नई दिल्ली: आईपीएल 11 के 45वें मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीमें फिरोजशाह कोटला मैदान में आमने-सामने थीं। इस मैच में आरसीबी ने दिल्ली को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ दिल्ली ऑफिशियली प्ले-ऑफ से बाहर हो गई है और आरसीबी की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं। वहीं बात करें अगर विराट कोहली के प्रशंसकों की तो, एक खास प्रशसंक ने इस मैच के दौरान जो कुछ किया उसे देखकर विराट कोहली भी मुस्कुराये बिना नहीं रह सके।

होम ग्राउंड पर हो रहे इस मैच में कोहली को चियर करने वालों की कमी नहीं थी तो वहीं एक फैन ने बीच मैदान पर कुछ ऐसा किया कि कोहली सहित सभी लोग देखते ही रह गये थे।

फैन ने ली कोहली के साथ सेल्फी

फैन ने ली कोहली के साथ सेल्फी

कोहली जब बल्लेबाजी कर रहे थे, उसी वक्त एक फैन मैदान में घुस आया। फैन ने कोहली के पैर छूए और पैरों के सामने एकदम से लेट गया। कोहली ने भी उस खास फैन को सम्मान देते हुए उठाया लेकिन तबतक कई अधिकारी वहां आ चुके थे।

फैन ने कोहली के पैर छूए

फैन ने कोहली के पैर छूए

फिर भी वो नहीं माना और कोहली के साथ एक सेल्फी लेने के बाद ही वो मैदान के बाहर गया। इस पूरे वाकये के दौरान मुस्कुराते रहे। दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम फिरोजशाह कोटला मैदान में आमने-सामने थीं।

कोहली-डिविलियर्स की धुआंधार पारी

कोहली-डिविलियर्स की धुआंधार पारी

विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए दिल्ली के विरुद्ध अब तक 790 रन बना लिए हैं। यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा आईपीएल में विरोधी टीम के बनाए गए सर्वाधिक रनों के मामले में दूसरा सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है। कोहली से आगे सिर्फ सात रन ज्यादा बनाकर क्रिस गेल चल रहे हैं।

डिविलियर्स की धुआंधार पारी के दम पर आरसीबी ने दिल्ली को 5 विकेट से हरा दिया। डिविलियर्स ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर 182 रनों के लक्ष्य हासिल कर लिया। डिविलियर्स 37 गेंदों में 72 रन बनाकर नाबाद रहे।

Story first published: Monday, May 14, 2018, 15:22 [IST]
Other articles published on May 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+