For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: 'थाला धोनी स्पेशल' की भेंट चढ़े उनादकट, फेंका सीजन का सबसे महंगा ओवर

नई दिल्ली। चेन्नई में थाला धोनी स्पेशल शो की भेट राजस्थान का गेंदबाजी अटैक चढ़ गया। राजस्थान की टीम में आईपीएल के इस सीजन के 12वें मैच में गेंदबाजी की शुरुआत तो काफी अच्छी की थी लेकिन सबको पता था जब तक क्रीज पर धोनी हैं तब तक कुछ भी हो सकता है। शायद इसी वजह से जब 31 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में धोनी की टीम पहले बल्लेबाजी करके संकट में थी तब भी फैंस के चेहरे मायूस नहीं थे। उनको अपने थाला धोनी पर पूरा भरोसा था और यहीं हुआ भी।

धोनी ने एक बार फिर दिखाया, उनको चूका हुआ मानना किसी के लिए भी घातक भूल साबित होगी। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की नैया को लगभग अकेले दम पर पार लगाते हुए 20 ओवर में अपनी टीम का स्कोर 175 रन पहुंचा दिया है। धोनी ने शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद शानदार पारी खेली और अंत तक नाबाद रहते हुए 46 गेंदों पर 75 रन बनाए।

धोनी के कमाल का आलम यह था कि एक समय 150 रनों के आस-पास भी पहुंचती हुई नहीं दिखाई दे रही इस टीम ने धोनी के रहते ना केवल सम्मानजनक स्कोर बनाया बल्कि अंतिम ओवरों में राजस्थान के गेंदबाज जयदेव उनादकट की ऐसी पिटाई की जो उनको निश्चित तौर पर इस पूरे सीजन के दौरान याद रहेगी।

जी हां, चेन्नई की पारी के अंतिम ओवर में धोनी ने जडेजा के साथ मिलकर उनादकट के ओवर में 28 रन कूट डाले। यह किसी भी गेंदबाज का आईपीएल में अब तक का सबसे महंगा ओवर था। इस ओवर में उनादकट ने दो गेंदें वाइड फेंकी, दो गेंदों पर सिंगल बने और चार गेंदों पर छक्के लगे। इस तरह से इस ओवर में कुल 28 रन बने। इसके साथ ही उनादकट ने अपने कोटे के 4 ओवर में 54 रन खर्च करके एक विकेट लिया।

धोनी ने अपनी पारी में 4 चौके व 4 ही छक्के जड़े। वैसे धोनी का साथ टीम के पुराने साथियों सुरेश रैना (36) और ड्वेन ब्रावो (27) ने भी खूब निभाया लेकिन यह धोनी ही थे जिनके इर्द-गिर्द चेन्नई की पूरी पारी घूमती रही।

Story first published: Sunday, March 31, 2019, 23:05 [IST]
Other articles published on Mar 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+