For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs MI : मुंबई की आसान जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हराया

MI vs DC Match Highlights: Delhi की लगातार चौथी हार, Mumbai ने 9 विकेट से हराया | वनइंडिया हिंदी

दुबई: इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन के 51वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट से हरा दिया। मुंबई के अब 13 मैचों में 18 अंक हो गए हैं। इशान किशन ने 42 गेंदों में नाबाद 58 रनों की पारी खेली, जबकि सूर्यकुमार यादव 11 रन बनाकर नाबाद रहे। क्विंटन डी काॅक ने 26 रनों की पारी खेली। इससे पहले दिल्ली ने मुंबई के सामने 9 विकेट खोकर 111 रनों का आसान लक्ष्य रखा। मुंबई ने टाॅस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुंबई के गेंदबाजों ने कप्तानी कर रहे किरोन पोलार्ड को निराश नहीं किया और शानदार गेंदबाजी कर शुरूआत में ही दिल्ली पर दवाब बना दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ही सबसे ज्यादा 25 रनों की पारी खेल सके। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का शानदार प्रदर्शन रहा जिन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने भी 21 रन देकर 3 विकेट लिए। नाथन कुल्टर नाइल व राहुल चाहर को 1-1 विकेट मिला।

ओपनिंग करने आए शिखर धवन को दूसरी ही गेंद पर बोल्ट ने कैच आउट करवाकर चलता कर दिया। धवन खाता भी नहीं खोल सके। तीसरे ओवर की आखिरी ओवर में बोल्ट ने पृथ्वी शाॅ को भी शिकार बनाकर 15 रनों पर दिल्ली को दूसरा झटका दे दिया। शाॅ 10 रन बना सके। अय्यर को राहुल चाहर ने फंसाया, जबकि चाैथे नंबर पर आए रिषभ पंत को बुमराह ने एल्बीडब्ल्यू आउट कर दिया जो 21 रन बना सके। मार्कस स्टोईनिस 2 रन बनाकर आउट हुए। शिमरोन हेटमायर 11, हर्शल पटेल 5, रविचंद्रन अश्विन 12, जबकि कागिसो रबाडा 12 रन बनाकर आउट हुए। प्रवीण दुबे 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

यहां देखें लाइव स्कोर-

1
47988

दिल्ली के शिखर धवन के साथ अजिंक्य रहाणे एक बार फिर से सलामी बल्लेबाज के रूप में दिखाई दे सकते हैं। मध्य क्रम में श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमेयर और उसके बाद मार्कस स्टोइनिस और अक्षर पटेल हैं। गेंदबाजी में मोहित शर्मा की जोड़ी कासिगो रबाडा और एनरिच नॉर्जे के साथ है। स्पिनरों में आर अश्विन और अक्षर पटेल मुख्य भूमिका में होंगे।

ऐसी है प्लेइंग इलेवन-
दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (w), शिमरोन हेटिमर, मार्कस स्टोइनिस, हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, प्रवीण दुबे, एनरिच नॉर्टजे

मुंबई इंडियंस- क्विंटन डी कॉक (w), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुनाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड (c), नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

Story first published: Saturday, October 31, 2020, 18:47 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+