For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: किंग्स XI पंजाब को लगा झटका, स्टार खिलाड़ी के खेलने पर मंडराया खतरा

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल कोहनी की चोट के चलते ना केवल आगामी दक्षिण अफ्रीकी दौरे से बाहर हो गए हैं बल्कि उनके लिए आईपीएल 2020 का सीजन खेलना भी संदिग्ध हो गया है। 31 साल के इस खिलाड़ी ने बीबीएल लीग की अंतिम स्टेज में चोट लगा ली थी जिसके स्कैन के बाद इसकी पुष्टी हो गई।

विक्टोरियन बल्लेबाज को ODI और T20I दोनों में चुना गया था, लेकिन अब वह मेलबर्न में गुरुवार को अपनी बाईं कोहनी की सर्जरी करने के लिए तैयार है। उम्मीद है कि ऑपरेशन के चलते उनको छह से आठ सप्ताह तक मैदान से बाहर रहना होगा। यह पहली बार था जब मैक्सवेल को उनके मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना गया था।

आईपीएल लीग 29 मार्च से शुरू हो रही है और मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 10 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा है। मैक्सवेल इससे पहले 2019 सीजन का हिस्सा नहीं थे क्योंकि उन्होंने अपने टेस्ट करियर को लंबा खींचने के लिए आईपीएल से खुद को बाहर कर लिया था।

मैक्सवेल भारत के खिलाफ हाल में हुई एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए थे और 2019-20 बिग बैश लीग (बीबीएल) के फाइनल में मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी की। "हम गर्मियों के दौरान उनके ब्रेक के बाद 20 और 50 ओवरों के दोनों प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक थे।' ऑस्ट्रेलिया के नेशनल सेलेक्टर ने ऑस्ट्रेलिया की एक क्रिकेट बेवसाइट के हवाले से कहा।

"दुर्भाग्य से, बीबीएल के बाद के चरणों में उन्होंने कोहनी में जो दर्द का अनुभव किया है वह बाद में बढ़ गया और स्थिति को सुधारने के लिए तुरंत सर्जरी होगी," उन्होंने कहा।

इस बीच, दोनों टीमों के लिए डी आर्ची शार्ट को बुलाया गया है।

Story first published: Wednesday, February 12, 2020, 17:08 [IST]
Other articles published on Feb 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+