
रबाडा ने झटके सबसे तेज 50 विकेट
इससे पहले यह रिकॉर्ड केकेआर के स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन के नाम था जिन्होंने 32 मैचों में यह रिकॉर्ड अफने नाम किया था और वो अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसक गये हैं। इस लिस्ट में लसिथ मलिंगा 33 मैचों के साथ तीसरे नंबर पर, इमरान ताहिर 35 मैचों के साथ चौथे नंबर पर जबकि मिचेल मैक्लेघन ने 36 मैचों में 50 आईपीएल विकेट हासिल कारनामे का रिकॉर्ड बनाया है।

सबसे कम गेंदों में हासिल किया खास मुकाम
इसके अलावा कगिसो रबाडा आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में यह कारनामा करने वाले गेंदबाज भी बन गये हैं। कगिसो रबाडा ने 616 गेंदों में विकेट पूरे किये। वहीं लसिथ मलिंगा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 749 गेंदों में यह कारनामा किया। उल्लेखनीय है कि रबाडा ने साल 2017 में अपने डेब्यू मैच में 6 विकेट लेके तहलका मचा दिया था, जिसके बाद वह चोट के चलते 2018 के सीजन में नहीं खेल पाये थे, वहीं 2019 में वापसी करने के बाद उन्होंने पिछले सीजन में 25 विकेट हासिल किये और पर्पल कैप में इमरान ताहिर से एक विकेट पीछे रह गये।

लगातार 23 मैचों से हासिल कर रहे हैं विकेट
वहीं इस सीजन वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और अब तक आईपीएल में 19 विकेट हासिल कर चुके हैं और पर्पल कैप फिलहाल उनके पास है। इसके अलावा कगिसो रबाडा ने लगातार 23वें मैच में विकेट हासिल करने का काम किया है। आज के मैच में कगिसो रबाडा ने 4 ओवर गेंदबाजी कर के 33 रन दिये और 1 विकेट हासिल किया।


Click it and Unblock the Notifications