
7वें नंबर पर आकर लीड नहीं कर सकते
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे, लेकिन खाता खोले बिना ही धोनी आवेश खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे। ऐसे में धोनी को सलाह देते हुए गंभीर ने कहा कि हम हमेशा यह कहते हैं कि कप्तान को आगे से टीम का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। ऐसे में अगर आप नंबर 7 पर बल्लेबाजी करेंगे तो आप टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते हैं।

पहले वाले धोनी नहीं रहे अब
गंभीर ने कहा कि धोनी अब पहले वाले धोनी नहीं रहे, जो गेंद को मैदान के किसी भी ओर अपनी मर्जी से मार सकते हैं। धोनी को आगे के मैचों में नंबर 4 या 5 पर बल्लेबाजी करने आना चाहिए क्योंकि अंत में लीडर को आगे से लीड करना चाहिए। ये सही है कि चेन्नई की टीम में गेंदबाजी की कुछ दिक्कते हैं और फिर धोनी पहले की तरह के नहीं रहे, जोकि वह पिछले पांच साल पहले किया करते थे, जहां वो मैदान में आते ही गेंदबाजों को मारने लगते थे। मेरा मानना है कि धोनी को 4-5 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए, इससे नीचे बल्लेबाजी के लिए नहीं आना चाहिए।

आसान नहीं है सीएसके के लिए वापसी
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पहला मैच 10 अप्रैल को खेला था। पिछले आईपीएल के सीजन की बात करें तो वह सीजन धोनी के लिए कुछ खास नहीं रहा था और टीम पहली बार प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाए थे। तीन बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस बार की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही है। हालांकि पहले मैच में रायुडू, सुरेश रैना ने अच्छी बल्लेबाजी की और टीम के स्कोर को 190 रन के करीब पहुंचाने में मदद की। लेकिन बावजूद इसके पिछली बार की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई की टीम को हार का सामना करना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications
