
सहवाग बोले- लड़कियों को शांपिग का ज्यादा ही शौक होता है
प्रीति जिंटा की केएल राहुल के ऊपर लगाई गई 11 करोड़ की बोली पर वीरेन्द्र सहवाग ने चुटकी लेते हुए कहा कि लड़कियों को शॉपिंग करने का कुछ ज्यादा ही शौक होता है। वीरेन्द्र सहवाग ने ट्वीट किया, 'लड़कियों को शॉपिंग का शौक होता है। प्रीति पूरी तरह शॉपिंग के मूड में हैं। हर चीच खरीदनी है।'

'बचपन में सब्जी खरीदते थे, आज आदमी'
इसके साथ ही वीरेन्द्र सहवाग ने आईपीएल नीलामी पर भी अपने खास अंदाज में ट्वीट किया। सहवाग ने कहा, 'बचपन में सब्जी भी खरीदने जाते थे, तो मां बोलती थी ठीक दाम में लाना, और आज हम आदमी खरीद रहे हैं। फर्क ये है, अब आईपीएल टीम के मालिक बोलते हैं सही दाम में खरीदना।'

'सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले भारतीय'
बता दें कि आईपीएल नीलमी के दौरान आज पंजाब सुपरकिंग्स ने आज 2 करोड़ बेस प्राइस वाले केएल राहुल को 11 करोड़ में खरीदा। इसके साथ ही केएल राहुल, मनीष पांडे के साथ संयुक्त रुप से इस आईपीएल में सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इससे पहले केएल राहुल आरसीबी की टीम से जुड़े थे।


Click it and Unblock the Notifications

