
खुशी में करने लगे डांस
दरअसल, दिल्ली ने शिमरोन को एक संदेश भेजने को कहा। इस टीम की फ्रेंचाइजी ने हेटमायर से कहा, ‘‘हाय शिमरोन, दिल्ली कैपिटल्स टीम में आपका स्वागत है। क्या आप हमारे फैंस के लिए एक संदेश भेज सकते हैं?'' फ्रेंचाइजी की इस अपील के बाद शिमरोन ने एक मिनट के बाद ही अपना मैसेज फ्रेंचाइजी को भेज दिया। उन्होंने डांस करते हुए अपनी खुशी जाहिर की, जिसका वीडियो फ्रेंचाइजी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में हेटमायर पंजाबी गाने पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पिछली बार भी लगी थी बड़ी बोली
हेटमायर ने फिर से आईपीएल में अपनी धाक जमाने में कामयाबी हासिल कर ही ली। हेटमायर ने पिछला सीजन में राॅयल चैलेंजर्स बेंगुलरू के लिए खेला था। यह उनका पहला सीजन था, जिसमें उन्हें 4.2 करोड़ रूपए में खरीदा था। वह 5 मैचों में सिर्फ 90 रन बना सके थे, जिस कारण आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया। लेकिन भारत में उनका बल्ला चलता देख दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आईपीएल 2020 के लिए अपने साथ जोड़ लिया है।
|
50 लाख था बेस प्राइस
हेटमायर ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रखा था। उन्हें खरीदने के लिए शुरूआती समय कोलकाता नाइट राइडर्स व राजस्थान राॅयल्स ने दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन अंत में दिल्ली फ्रेंचाइजी बाजी मार गया। विंडीज के इस विस्फोटक खिलाड़ी को शामिल कर दिल्ली ने अपना मध्यक्रम मजबूत करने का प्रयास किया है। ये विस्फोटक बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। रिषभ पंत 8 करोड़ के हैं, जबकि रविचंद्रन अश्विन को ट्रेंडिंग बिंडो के तहत दिल्ली ने 7.6 करोड़ में शामिल किया है।


Click it and Unblock the Notifications
