For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: नीलामी में आरसीबी के प्रदर्शन पर जानें क्या बोले कप्तान विराट कोहली, किस चीज की है दरकार

नई दिल्ली। आईपीएल 2020 के लिये गुरुवार को हुई खिलाड़ियों की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के टीम चयन से उनकी फ्रैंचाइजी और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली काफी खुश नजर आ रहे हैं। विराट कोहली ने नीलामी के बाद कहा कि मैनेजमेंट ने हमारी रणनीति को सफल बनाया और अपनी जरूरत के हिसाब से नए खिलाड़ियों को खरीदने में सफल रही। विराट कोहली को अब आईपीएल के 13वें संस्करण का जबरदस्त इंतजार है ताकि वह मैदान पर अपनी टीम के साथ अटैकिंग क्रिकेट का लुत्फ उठा सकें।

और पढ़ें: IPL Auction: पूरा हुआ सुशांत सिंह राजपूत का सपना, 'काई पो छे' के अली को मुंबई इंडियंस ने खरीदा

पहली बार कोलकाता में आयोजित हुई इस नीलामी में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 8 खिलाड़ियों को खरीदा जिसमें दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस और डेल स्टेन तथा ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच और केन रिचर्डसन भी शामिल हैं।

नीलामी में टीम से खुश नजर आये विराट कोहली

नीलामी में टीम से खुश नजर आये विराट कोहली

नीलामी में खरीदे गये नए खिलाड़ियों को लेकर कप्तान कोहली ने कहा, 'नीलामी के बाद जिस प्रकार के खिलाड़ी टीम से जुड़े हैं मैं उनसे काफी खुश हूं। यह टीम काफी मजबूत लग रही है। यह हमारे लिये अच्छी शुरुआत की तरह है और मैं नये सत्र का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं ताकि इन खिलाड़ियों के साथ खेल सकूं।'

विराट ने यह भी कहा कि,'नीलामी को लेकर हमारी रणनीति काफी हद तक कामयाब रही। अब हमें टीम के संयोजन और संतुलन पर नजर रखनी होगी जिस पर हम पहले ही काफी चर्चा कर चुके हैं। मेरा मानना है कि यह काफी हद तक इस बात पर भी निर्भर करता है कि लीग में खिलाड़ी व्यक्तिगत तौर पर कैसा प्रदर्शन करते हैं।'

माइक हेसन ने बताई टीम की रणनीति

माइक हेसन ने बताई टीम की रणनीति

वहीं नीलामी के दौरान अपनी रणनीति को लेकर टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन माइक हेसन ने कहा, 'नीलामी में जाने की हमारी रणनीति इतनी थी कि हम अपने संयोजन के हिसाब से खिलाड़ियों को देखें और अपनी टीम को रिटेन करने में सफल रहें। हम ऐसी टीम चाहते थे जिसमें संतुलन हो और वह किसी भी स्थिति में अपने आप को ढाल ले, चाहे घर हो या बाहर।'

उन्होंने कहा, 'हम ऐसी टीम बनाना चाहते हैं, जो घरेलू और बाहर के मैचों में सही संतुलन बनाने के साथ किसी भी परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन करें। जिस तरह से नीलामी हुई उससे मैं बहुत खुश हूं।'

आईपीएल के 12 सीजन में चोकर्स बनी है आरसीबी की टीम

आईपीएल के 12 सीजन में चोकर्स बनी है आरसीबी की टीम

गौरतलब है कि आईपीएल के पहले 12 सीजन में हर बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम स्टार खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरती है लेकिन अब तक एक बार भी खिताब को जीत पाने में सफल नहीं हो सकी है। आरसीबी की टीम ने हालांकि साल 2009 और 2011 में 2 बार फाइनल तक का सफर तय किया है जहां पहली बार उसे डेक्कन चार्जर्स ने तो दूसरी बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने फाइनल में हारकर खिताब से दूर किया। आरसीबी को उपविजेता के खिताब से ही संतोष करना पड़ा है।

Story first published: Saturday, December 21, 2019, 9:24 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+