
मजबूत चुनौती पेश करना
इस मैच के लिए गुजराती शेरों ने भी कमर कसी है, रैना के लायंस ने पिछले नौ मैचों में से केवल तीन में जीत हासिल की है और उनका प्रयास पुणे के खिलाफ मजबूत चुनौती पेश करना होगा। गौरतलब है कि ये दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मैच है। 14 अप्रैल को खेले गए पहले मैच में लायंस ने पुणे को सात विकेट से हराया था।

मैच का रूख कभी भी बदल सकते हैं...
पुणे की टीम में जहां स्मिथ, रहाणे, राहुल त्रिपाठी, मनोज तिवारी, क्रिस्टन,भाटिया और धोनी जैसे दिग्गज हैं वहीं दूसरी ओर गुजरात की टीम में सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, जेसन रॉय, ड्वायन स्मिथ जैसे हीरे हैं, जो मैच का रूख कभी भी बदल सकते हैं।

एक अच्छे मुकाबले की उम्मीद
अगर बॉलिंग की बात की जाए तो पुणे में अगर जयदेव उनादकट ,शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर और वाशिंगटन सुंदर हैं तो वहीं गुजरात में एंड्रयू टाई, बासिल थंपी, नाथू सिंह और जैम्स फॉकनर जैसे गेंदबाज हैं, जो पुणे के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। कुल मिलाकर एक अच्छे मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।

गुजरात लायंस (संभावित टीम)
सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, जेसन रॉय, ड्वायन स्मिथ, अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थंपी, चिराग सूरी, जेम्स फॉल्कनर, एरॉन फिंच, मनप्रीत गोनी, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शादाबा जकाती, शिविल कौशिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, ब्रैंडन मैक्लम, मुनाफ पटेल, प्रथम सिंह, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, शैली शौर्य, नाथू सिंह, तेजस बारोका, एंड्रयू टाई और इरफान पठान।

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट (संभावित टीम)
स्टीव स्मिथ (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजिथ, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, दीपक चहर, राहुल चहर, डैनियल क्रिस्टन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), अशोक डिंडा, फॉफ डु प्लेसिस, लॉकी फग्र्यूसन, इमरान ताहिर, जसकरण सिंह, उस्मान ख्वाजा, अजिंक्य रहाणे, सौरभ कुमार, बेन स्टोक्स, वाशिंगटन सुंदर, मिलिंद टंडन, मनोज तिवारी, एडम जांपा, जयदेव उनादकट, ईश्वर पांडे, राहुल त्रिपाठी और शार्दुल ठाकुर।


Click it and Unblock the Notifications