For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका के खिलाफ अंतिम 11 में शामिल नहीं होंगे बुमराह-धवन, पहले पास करनी होगी यह चुनौती

नई दिल्ली। नये साल में भारत दौरे पर आ रही श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ सामित ओवर्स प्रारूप में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट के बाद वापसी हुई है। भले ही दोनों खिलाड़ियों को चोट से उबरने के बाद टीम में शामिल कर लिया गया है लेकिन इन बड़ी टीमों के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले दोनों खिलाड़ियों को अभी एक और टेस्ट देना बाकी है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को 4 जनवरी से शुरु हो रही श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी में अपनी-अपनी टीमों के लिये मैच खेलना होगा।

और पढ़ें: Viral Video: जब टीम से बाहर रहने पर शिखर धवन की हुई पिटाई, पड़े लात-घूसे, देखें वीडियो

यह रणजी मैच दोनों खिलाड़ियों के लिये किसी फिटनेस टेस्ट से कम नहीं होगा। जहां स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझने के बाद जसप्रीत बुमराह गुजरात की टीम के साथ रणजी ट्रॉफी में जुड़ेंगे वहीं शिखर धवन घुटने की चोट से उबरकर दिल्ली के लिये वापसी कर रहे हैं।

और पढ़ें: सूर्यकुमार यादव को टीम में न चुनने पर भड़के हरभजन सिंह, चयनकर्ताओं पर उठाये सवाल

गुजरात से जुड़ेंगे जसप्रीत बुमराह

गुजरात से जुड़ेंगे जसप्रीत बुमराह

सोमवार को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिये भारतीय टीम का ऐलान किया गया जिसमें जसप्रीत बुमराह और शिखर धवन की वापसी हुई है।

जसप्रीत बुमराह को विश्व कप के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर स्ट्रेस फ्रैक्चर की शिकायत महसूस हुई जिसके बाद वह लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं। बुमराह इतने समय बाद पहली बार मैदान पर गुजरात की टीम के साथ उतरेंगे जिसने रणजी ट्रॉफी के अपने पिछले मैच में हैदराबाद को 8 विकेट से हराया था और अब अपना अगला मैच केरल के खिलाफ सूरत में खेलेगी। यह मैच 25 से 28 दिसंबर के बीच खेला जायेगा। गुजरात के पास इस वक्त 6 प्वाइंट है।

सिर्फ 12 ओवर की गेंदबाजी करेंगे बुमराह, जानें क्यों

सिर्फ 12 ओवर की गेंदबाजी करेंगे बुमराह, जानें क्यों

हालांकि इस बीच ऐसी रिपोर्ट आई है कि कप्तान पार्थिव पटेल को मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट ध्यान रखते हुए ज्यादा गेंदबाजी नहीं कराई जाये। वह रणजी ट्रॉफी के मैच में 12 ओवर प्रति दिन से ज्यादा गेंदबाजी नहीं करेंगे।

वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में घुटने में चोट लगने की वजह से टीम से बाहर चल रहे शिखर धवन को भी दिल्ली की टीम में रणजी खेलने के लिये वापस बुलाया गया है।

दिल्ली में शिखर के साथ इशांत भी वापस लौटे

दिल्ली में शिखर के साथ इशांत भी वापस लौटे

घुटने में चोट की वजह से शिखर धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हो गए थे। शिखर धवन के अलावा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की भी दिल्ली की रणजी ट्रॉफी की टीम में वापसी हुई है। दिल्ली को अपना अगला मैच 25 से 28 दिसंबर तक अरुण जेटली स्टेडियम में खेलना हैं।

दिल्ली के पिछले दो मैचों से केवल एक ही अंक हैं। टीम को केरला के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा था जबकि आंध्र के हाथों उसे हार मिली थी। वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए ईशांत को इससे पहले के रणजी मैचों में आराम दिया गया था।

Story first published: Wednesday, December 25, 2019, 8:46 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+