नई दिल्ली। अगले माह शुरु होने वाले टी-20 विश्वकप से पहले टीम इंडिया 27 फरवरी को पाकिस्तान का सामना करने के लिए बांग्लादेश के मैदान में उतरेगी। विश्वकप से पहले 19 फरवरी से एशिया कप शुरु हो रहा है, लेकिन पहला बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 27 फरवरी को होगा। सभी मैच बांग्लादेश में खेले जायेंगे। एशिया कप के इतिहास में पहली बार इस बार यह टूर्नामेंट 20-20 फार्मेट पर खेला जाएगा।
Pics: मिलिए अंडर 19 टीम के वरूण धवन से, लड़कियां छिड़कती हैं जान
पिछले 12 एडीशन में यह 50 ओवर का था। लेकिन इस बार से इसे एक बार टी-20 व एक बार 50-50 फार्मेट में खेला जाएगा। एशिया कप में श्रीलंका के अलावा सभी टीमों का ऐलान हो चुका है. लगातार दो टी-20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया इस खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। अफगानिस्तान, हॉगकॉग, ओमान और यूएई का क्वालिफाई मैच 19 फरवरी से 22 फरवरी के बीच खेला जाएगा। ऐसे में जीतने वाली टीम को मुख्य सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा।
भारत
रोहित शर्मा, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान), अजिंक्या रहाणे, रैना, युवराज सिंह, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमरा, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, पवन नेगी, मोहम्मद शमी
पाकिस्तान
शाहिद अफरीदी(कप्तान), मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, उमर अकमल, सरफराज अहमद, इम्माद वसीम, अनवर अळी, बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद आमिर, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद इरफान, रुम्मन रईस, वहाब रियाज, खुर्रम मंजूर
बांग्लादेश
मशरफे मुर्तजा (कप्तान), शकीब अल हसन, इमरुल कईस, मोहम्मद मिथुन, महमुद्दुल्लाह, मुशफिकुर रहीम, सौम्य सरकार, सब्बीर रहमान, नासिर हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, एल अमीन हुसैन, तस्कीन अहमद, अराफात सनी, अबू हैदर, नुरुल हसन
श्रीलंका- टीम के ऐलान होने का इंतजार
अफगानिस्तान
असगर स्तनिकजई (कप्तान), नूर अळी जदरान, मोहम्मद शहजाद, उस्मान घनी, मोहम्मद नबी, करीम सादिक, शफीकुल्लाह, राशिद खान, आमिर हमजा, दौलत जदरान, शपूर जरदान, गुलबदिन नईब, शमीउल्लाह शेनवारी, नबीउल्लाह जदरान, यामिन अहमदजई
हॉगकॉग
तनवीर अहमद (कप्तान), ऐजाज खान, एंशी राथ, बाबर हयात, क्रिस्टोफर कार्टर, मार्क चैपमैन, हसीब अमजद, आदिल महमूद, नदीम अहमद, निजाकत खान, किंचित शाह, निनाद शाह, तनवीर अहमद, वकास बरकत, वकास खान
ओमान
सुल्तान अहमद (कप्तान), आमिर कलीम, आकिब सुलेहरी, अदनान इल्यास, आमिल अळी, मुनीस अंसारी, बिलाल खान, जतिंदर सिंह, अजय ललचेटा, मेहरान खान, राजेश कुमार रनपुरा, सुफयान महमूद, वैभव वाटगोवांकर, जीशान मकसूद, जीशान सिद्दीकी
यूएई
अमजद जावेद (कप्तान), मोहम्मद कलीम, रोहन मुस्तफा, शैमन अनवर, मोहम्मद शहजाद, स्वप्निल पाटिल, उस्मान मुस्ताक, अहमद रजा, जहीर मकसूद, मोहम्मद नवीद, फरहान अहमद, कादिर अहमद, मोहम्मद उस्मान, फहद तारिक, सकलैन हैदर