For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट के मक्का ने दूसरी बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई

इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान ने एक बार फिर से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है।

लॉर्ड्सः इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान ने एक बार फिर से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले इंग्लैंड के लार्ड्स मैदान में सोमवार को मार्लीबर्न क्रिकेट क्लब ने 'चांस टू शाइन' एसोसिएशन के साथ मिलकर एक चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन किया था।

लॉर्ड्स में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लेसन का रिकॉर्ड बनाया गया। आपको बता दें कि इस चैरिटी लेसन में कुल 580 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इससे पहले गिनीज बुक में दर्ज सबसे बड़े क्रिकेट लेसन में 488 बच्चे शामिल हुए थे। हालांकि वो आयोजन साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर किया गया था।

गौरतलब है कि आईसीसी महिला विश्वकप के फाइनल का आयोजन भी इसी ग्राउंड पर होना है। कार्यक्रम के दौरान इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान चैरलौट एडवर्ड्स और पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ईशा गुहा भी मौजूद थी। इंग्लैंड की कप्तान एडवर्ड्स मीडिया से भी मुखातिब हुईं। उन्होंने कहा, "क्रिकेट के माध्यम से इतने सारे युवा लोगों को खेलते और सीखते हुए देखना शानदार रहा। क्रिकेट के घर पर ऑस्ट्रेलिया के बनाए विश्व रिकॉर्ड को तोड़ना बेहद आसान था।" आपको बता दें कि इसी मैदान पर पूर्व इंग्लैंड क्रिकेट नासिर हुसैन ने भी इसी मैदान पर सबसे ऊंचा कैच लेने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+