For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चेन्नई सुपरकिंग्स टीम की IPL में वापसी, धोनी ने किया वेलकम

नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स पर बैन लगने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का सफर आईपीएल में काफी अच्छा नहीं रहा है, वो लगातार आलोचनाओं के घेरे में रहे लेकिन लगता है कि अब उनके अच्छे दिन वापस आने वाले हैं क्योंकि चेन्नई टीम अब साल 2018 में फिर से आईपीएल का हिस्सा होगी, जिसके कप्तान खुद धोनी ही होंगे।

चेन्नई सुपरकिंग्रस

चेन्नई सुपरकिंग्रस

दरअसल चेन्नई सुपरकिंग्रस (CSK) पर प्रतिबंध के दो साल पूरे हो गए हैं और इस कारण अगले साल आईपीएल के मैदान पर पीली जर्सी पहने खिलाड़ी फिर से दिखाई देंगे, शुक्रवार को टीम की वापसी की घोषणा के बाद सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी ही नहीं दी बल्कि एक शानदार पीले रंग की टी-शर्ट के साथ फोटो भी शेयर की है।

जर्सी में 7 नंबर

इस जर्सी में 7 नंबर लिखा हुआ और साथ ही लिखा है, 'थला'. यानी लीडर या कहें बॉस।

धोनी राइजिंग पुणे का हिस्सा

धोनी राइजिंग पुणे का हिस्सा

चेन्नई की टीम के बाहर होने के बाद धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के साथ जुड़े थे जो 2017 में आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी और केवल एक रन के अंतर से मुंबई से हार गई थी।

स्पॉट फिक्सिंग

स्पॉट फिक्सिंग

आमतौर पर काफी शांत दिखने वाले धोनी अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं करते हैं लेकिन चेन्नई टीम के लिए इस तरह से सोशल मीडिया पर धोनी का दिखना उनकी खुशी बयां करने के लिए काफी है। आपको बता दें कि चेन्नई के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम पर भी प्रतिबंध लगा था। यह प्रतिबंध 2013 के आईपीएल में बैटिंग और स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगने के बाद लगा था। सुप्रीम कोर्ट ने टीम पर लगे आरोपों को सही पाया था।

2010 और 2011

2010 और 2011

धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 2010 और 2011 का आईपीएल का टाइटल जीता था। चेन्नई के बाद धोनी पुणे सुपरज्वाइंटस का हिस्सा रहे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+