For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मयंक-पृथ्वी शाॅ के लिए खास बना डेब्यू मैच, अभी तक सिर्फ तीसरी बार हुआ ऐसा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने जब न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में पहला वनडे मैच खेलने के लिए मैदान की ओर कदम बढ़ाए तो यह मैच मयंक अग्रवाल व पृथ्वी शाॅ के लिए खास बन गया। न्यूजीलैंड ने टाॅस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। कप्तान विराट कोहली ने ओपनिंग के लिए शाॅ और मयंक को भेजा। इसी के साथ इन दोनों ओपनरों ने ऐसा काम कर दिखाया जो अभी तक भारत के वनडे क्रिकेट इतिहास में सिर्फ तीसरी बार हुआ है।

तीसरी बार हुआ ऐसा

तीसरी बार हुआ ऐसा

दरअसल, भारत के वनडे इतिहास में मयंक और शाॅ की ऐसी चाैथी जोड़ी साबित हुए है जिसने डेब्यू करते ही ओपनिंग की। भारत ने जब साल 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला था तो सुनील गावस्कर और सुधीर नायक ने भारतीय पारी की शुरुआत की थी। लेकिन इस जोड़ी के बाद अब तीसरी बार ऐसा हुआ जब किसी जोड़ी ने डेब्यू करते हुए ओपनिंग की हो। दोनों ने रोहित शर्मा और शिखर धवन की गैरमौजूदगी में पारी की शुरुआत की।

पहले ये दो जोड़ियां कर चुकी हैं ऐसा

पहले ये दो जोड़ियां कर चुकी हैं ऐसा

इससे पहले साल 2016 में जिम्बाब्वे के दौरे पर भारत के लिए केएल राहुल और करुण नायर ने वनडे डेब्यू किया था। तब इन दोनों ने पारी की शुरुआत की थी। वहीं इससे पहले 1976 में दिलिप वेंगसरकर ने पार्थसार्थी के साथ मिलकर भारतीय पारी की शुरुआत की थी। यह इन दोनों ही बल्लेबाजों का डेब्यू वनडे था और अपने पहले ही मैच में इस नई जोड़ी को भारत के लिए ओपनिंग करने का मौका मिला था।

दोनों ने की अच्छी साझेदारी

दोनों ने की अच्छी साझेदारी

बता दें कि शाॅ और मयंक ने टीम को अच्छी शुरूआत भी दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 50 रनों की साझेदारी की, लेकिन अच्छी शुरूआत करने के बाद ये बड़ी पारी खेलने से चूक गए। शाॅ ने 21 गेंदों में 20 रन तो मयंक ने 31 गेंदों में 32 रन बनाए।

Story first published: Wednesday, February 5, 2020, 10:34 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+