For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली के शतक लगते ही इस दिग्गज ने की थी ऑस्ट्रेलिया के जीत की 'भविष्यवाणी'

नई दिल्ली। विराट कोहली के शानदार शतक के बावजूद टीम इंडिया 32 रनों से ऑस्ट्रेलिया के हाथों रांची वनडे हार गई। मैच के बाद कोहली ने खुद यह मानी है कि इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था क्योंकि उनको उम्मीद थी कि यहां ओस पड़ेगी जो गेंदबाजों का काम खराब करेगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। ऐसे में कोहली ने स्वीकार किया है कि इस मुश्किल पिच पर लगाया उनका यह शतक करियर की बेहतरीन पारियों में से है। बता दें यह कोहली के बल्ले से निकला 41वां वनडे अंतरराष्ट्रीय शतक था।

एक समय कोहली अपने शतक के बाद तेजी से टीम को जीत दिलाने की बढ़ रहे थे लेकिन तभी जांपा की गेंद पर वे आउट हो गए और कहानी पलट गई। जब तक कोहली क्रीज पर थे भारत कभी हारता हुआ नहीं लग रहा था। लेकिन एक पूर्व कंगारू खिलाड़ी ऐसा भी था जिसने कोहली के शतक पूरा होने के बाद ही भविष्यवाणी कर दी थी कि ऑस्ट्रेलिया यह मैच जीतने जा रहा है। यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि पूर्व तूफानी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिशेल जॉनसन हैं।

जॉनसन ने कोहली के शतक के बाद ट्वीट किया था- कोहली का एक और शतक, लेकिन मुझे लगता है ऑस्ट्रेलिया ही आज रात जीतेगा।

शुरू में तो लोगों ने जॉनसन की बातों को काफी हल्के में लिया लेकिन जब भारत मैच हारा तो कई लोगों की नजर इस ट्वीट पर पड़ी। हालांकि अधिकतर फैंस का अब भी मानना है कि मिशेल की यह भविष्यवाणी सही नहीं है क्योंकि कोहली तो आउट हो गए थे। अगर वे क्रीज पर रहते तो कंगारूओं के जीतने का कोई चांस नहीं था। वैसे आपको बता दें क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। ऐसे में कोहली के शतक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की जीत की भविष्यवाणी करना और उसका सच होना में जॉनसन की कुछ तो तारीफ करनी ही चाहिए।

Story first published: Friday, March 8, 2019, 23:35 [IST]
Other articles published on Mar 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+