नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर आपने कई अजीबो गरीब हरकतों को होते हुए देखा होगा। लेकिन आज हम आपको ऐसे पल को दिखायेंगे जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की गेंद पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सभी हंसने लगे। शोएब अख्तर की गेंद पर ब्रैड हैडिन अजीबो गरीब शॉट खेला।
Video-क्रिकेट स्टार ही नहीं कराटे में ब्लैक बेल्ट चैंपियन भी हैं रहाणे
दरअसल अख्तर ने जब गेंद फेंकी तो वह सीधे विकेटों से जाकर टकरायी जिसके बाद गिल्लियां बिखर गयी। लेकिन गेंद नो बॉल होने की वजह से हैडिन को आउट नहीं करार दिया गया। लेकिन जो सबसे अजीब बात थी वह यह थी कि हैडिन ने कोई शॉट खेले बगैर ही विकेट से दूर भागते हुए रन के लिए दोड़ने लगे।