नई दिल्ली। एशिया कप का आगाज हो चुका है 15 सितंबर से शुरू हुए इस महामुकाबले में एशिया की कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं अगर इस सीरीज में भारत की बात करें तो भारत का इस टूर्नामेंट में आगाज 18 सिंतबर से हॉन्गकॉन्ग के साथ होना है, लेकिन फैंस को इंताजर है 19 सितंबर का जब भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं पाक की बात करें तो उसने हॉन्गकॉन्ग को हराकर अपने विजयी अभियान की शुरुआत की है। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान ने कुछ इस तरह की प्रतिक्रिया दी।
ये भी पढ़ें-VIDEO: WWE की सबसे खतरनाक फाइट! कान में पेचकस डालकर किया घायल, खून की हुई उल्टियां
सरफराज ने दिया बड़ा बयानः सरफराज ने शुक्रवार रात को कहा, 'हमारा अब भारतीय टीम से सामना होना है। यदि हमें यह मैच जीतना है तो गेंदबाजी, बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी अपना बेस्ट देना होगा। पाकिस्तान के कप्तान के इस बयान से साफ है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मुकाबले कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। एशिया कप की शुरुआत प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत के कप्तान रोहित शर्मा और सरफराज के बीच काफी हंसी मजाक देखने को मिला था लेकिन अब यह साफ है कि यह सिर्फ प्रैस कॉन्फ्रेंस तक ही सीमित था और जब मैदान पर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तब टीम इंडिया को वैसी ही लड़ाकू पाकिस्तानी टीम देखने को मिलेगी जिसने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी में उस मात दी थी. देखना होगा कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया पाकिस्तान का सामना कैसे करती है।