For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PAKvSL: पाकिस्तान में 10 साल बाद खेला जाएगा कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच, 2009 में हुआ था आतंकी हमला

नई दिल्ली। पाकिस्तान में श्रीलंका की टीम पर आतंकी हमले के ठीक 10 साल बाद एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट वापस लौट रहा है और संयोगी की बात है जिस टीम के खिलाफ पाकिस्तान ने अपने घर में आखिरी सीरीज खेली थी उसी टीम के साथ एक बार फिर पाकिस्तान के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत हो रही है। 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान गई श्रीलंका की टीम आज अपना पहला मैच के कराची के नेशनल स्टेडियम में खेलेगी और इसी के साथ 10 साल बाद एक बार फिर पाकिस्तान में अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज हो जाएगा। अपने देश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जी-तोड़ मेहनत में जुटा हुआ था और इसी के चलते श्रीलंका का यह दौरा मुमकिन हो पाया है।

सरफराज ने किया श्रीलंका का धन्यवाद, दर्शकों से की खास अपील

सरफराज ने किया श्रीलंका का धन्यवाद, दर्शकों से की खास अपील

इस मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने उम्मीद जताई कि शुक्रवार को पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें जब इस मैदान पर उतरेंगी तो पाकिस्तान की क्रिकेट में यह ऐतिहासिक लम्हा होगा। सरफराज अहमद ने श्रीलंका की टीम का पाकिस्तान आकर खेलने के लिए धन्यवाद दिया है। सरफराज ने अपनी आवाम को भी बढ़-चढ़कर स्टेडियम पहुंचने की और इस सीरीज को सफल बनाने की अपील की है।

10 साल पहले लाहौर में हुआ था श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमला

10 साल पहले लाहौर में हुआ था श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमला

गौरतलब है कि साल 2009 में लाहौर में श्रीलंका की टीम पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसके बाद से दुनिया भर की टीमों ने पाकिस्तान में खेलने से इंकार कर दिया था। साल 2009 में जब श्रीलंका की टीम पर हमला हुआ था, तब इस हमले में श्रीलंका के कई खिलाड़ी जख्मी हो गए थे और 8 अन्य लोगों की जान चली गई थी।

इस आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को अपने 'घरेलू' टेस्ट और सीमित ओवरों के ज्यादातर मैच यूएई में खेलने पड़े। इस आतंकी हमले के बाद साल 2015 में जिम्बाब्वे ऐसी पहली टीम बनी थी, जिसने पाकिस्तान जाकर क्रिकेट खेला। इसके बाद साल 2017 में वर्ल्ड XI की टीम ने यहां आकर टी20 सीरीज खेली और इसी साल श्री लंका की टीम ने टी20 सीरीज का अपना अंतिम मैच यहां आकर खेला था। पिछले साल (2018) वेस्ट इंडीज की टीम ने भी पाकिस्तान आकर टी20 सीरीज खेली थी।

इन 10 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे से नाम लिया वापस

इन 10 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे से नाम लिया वापस

लेकिन 10 साल पहल हुए उस आतंकी हमले के बाद पहली बार कोई टीम पाकिस्तान में दो सीरीज (वनडे और टी20) का दौरा कर रही है। अपने वर्तमान दौरे पर श्रीलंका की टीम यहां 3 वनडे और 3 टी20 मैच की सीरीज खेलेगी। हालांकि श्रीलंकाई टीम के 10 प्रमुख खिलाड़ियों ने सुरक्षा के चलते इस दौरे से पहले ही अपने नाम वापस ले लिए थे।

इन 10 खिलाड़ियों में लसिथ मिलंगा और एंजेलो मैथ्यूज के अलावा निरोशान डिकवेला, कुसल परेरा, धनंजय डिसिल्वा, तिसारा परेरा, अकीला धनंजय, सुरंगा लकमल, दिनेश चंडीमल और दिमुथ करुणारत्ने शामिल हैं।

इसके बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय को सूचना मिली थी कि आतंकी उनकी टीम पर एक बार फिर हमले की योजना बना रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने श्रीलंका को यह भरोसा दिया है कि वह खिलाड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करेगा।

इस सीरीज के लिए सुरक्षा की जिम्मेदारी पाकिस्तान की सेना को सौंपी गई है। श्रीलंकाई टीम को सुरक्षा देने के मकसद से होटल और मैदान पर 2000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

Story first published: Friday, September 27, 2019, 10:29 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+