मुम्बई: आईपीएल 11 के सीजन में अभी तक बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। हालाँकि कुछ स्पिनर्स अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं। लेकिन आईपीएल 2008 यानी पहले सीजन में एक ऐसा रिकॉर्ड बना जो आज भी गेंदबाजों के लिए सपना ही रहा है। पहले आईपीएल में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहैल तनवीर ने जो रिकॉर्ड बनाया, वो आज भी कायम है और उसे कोई तोड़ नहीं सका है।
ये पहला और आखिरी मौका था जब आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ी खेल रहे थे, क्योंकि उसके बाद भारत और पाक के बीच तनाव बढ़ता गया और दोनों देशों के बीच क्रिकेट केवल विश्व कप जैसी चैंपियनशिप तक ही सीमित रह गया। पहले आईपीएल में सोहैल तनवीर राजस्थान रॉयल्स की टीम में थे। इसी पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सोहैल तनवीर ने जो स्पेल किया, उस आकंड़े को अभी तक कोई गेंदबाज छू नहीं सका है। बता देें कि पहले सीजन के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर राजस्थान ने आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी जीती थी।
आईपीएल में अभी तक का कायम है सोहैल तनवीर का रिकॉर्ड
जयपुर में चेन्नई और राजस्थान के बीच के मैच नंबर 24 खेला गया था। चेन्नई की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी लेकिन पहली ही गेंद पर पार्थिव पटेल को सोहैल तनवीर ने एलबीडब्लू आउट कर दिया। इसी ओवर की पांचवी गेंद पर फ्लेमिंग भी बिना खाता खोले आउट हो गये। सोहैल तनवीर ने दूसरे स्पेल की पहली गेंद पर मोर्केल को बोल्ड कर दिया। चेन्नई की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। 19 ओवर में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस मैच के मैंन ऑफ दी मैच सोहैल तनवीर ने 4 ओवर में 14 रन देकर 6 विकेट लिए। यह रिकॉर्ड आईपीएल में अभी तक का कायम है। आईपीएल 2008 में तनवीर ने 11 मैच खेले और 22 विकेट लिए औऱ पर्पल कप भी हासिल किया।
ये भी पढ़ें: IPL: वॉटसन के शतक के बाद फिर ट्रोल हुए कोहली औऱ RCB