For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अहमदाबाद पिच की रवि शास्त्री ने जमकर की तारीफ, बोले- इस पिच की कौन शिकायत कर सकता है

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में पिच को लेकर काफी बहस हुई। जिस तरह से चेन्नई में दूसरा टेस्ट मैच सिर्फ ती दिन में खत्म हुआ और उसके बाद अहमदाबाद में तीसरा टेस्ट दो दिन के ही भीतर खत्म हो गया उसके बाद लगातार पिच को लेकर सवाल खड़ा किया जा रहा था। लेकिन चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में जिस तरह से इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने आत्मसमर्पण किया और वहीं भारतीय बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उसके बाद इंग्लैंड की टीम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चौथे टेस्ट में जीत के बाद टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने अहमदाबाद की पिच की जमकर तारीफ की है।

अहमदाबाद के ग्राउंडमैन आशीष भौमिक की तारीफ करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि वह जबरदस्त ग्राउंडमैन हैं, वो अपना काम बखूबी जानते हैं, उन्होंने मुश्किल तरीके से इसे सीखा है, वह दलजीत सिंह के साथ काम करते थे, जोकि मास्टर क्यूरेटर थे। मैं ग्राउंडमैन को बधाई देना चाहता हूं, उन्होंने बेहतरीन पिच तैयार की। आखिर कौन इस तरह की पिच की शिकायत करेगा। दोनों ही टीमों के लिए यह पिच यह जबरदस्त मनोरंजक थी और सीरीज के नतीजे यह दर्शाते हैं कि यह सीरीज कितनी करीब थी।

रवि शास्त्री ने कहा कि लड़के सीरीज के बारे में सोच रहे थे वो बिल्कुल भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में नहीं सोच रहे थे क्योंकि गोलपोस्ट हर समय बदलता रहता है। हम प्वाइंट टेबल पर शीर्ष पर थे,लेकिन तभी खेल के नियम में कुछ बदलाव आया और यह बदलाव ऐसे समय आया जब हम क्रिकेट नहीं खेल रहे थे, लेकिन कोई बात नहीं, हमारे पास 520 अंक हैं, हम प्वाइंट टेबल पर पहले नंबर पर आने और फाइनल खेलने के हकदार हैं। मैच में जिस तरह से ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन पारी खेली उसकी तारीफ करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि दबाव हमारे ऊपर था और ऐसे में इस तरह की पारी खेलना जबरदस्त है।

Story first published: Sunday, March 7, 2021, 13:39 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+