For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जोफ्रा आर्चर की सचिन तेंदुलकर ने जमकर तारीफ की, सफलता का बताया राज

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंदबाजी की रफ्तार ने इस बार हर किसी को प्रभावित किया है। खुद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी आर्चर की जमकर तारीफ की है। सचिन ने जोफ्रा की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से जोफ्रा आर्चर ने गेंदबाजी की है वो मुझे बहुत पसंद आ रहा है। हर कोई बात करता रहता है कि टी-20 और वनडे की बात करते हैं, टेस्ट क्रिकेट की तुलना में अलग गेंदबाजी करने की जरूरत है। लेकिन मैंने जोफ्रा आर्चर में देखा है कि वो हमेशा विकेट लेने की कोशिश करते हैं। वह बहुत ही आक्रामक है, उन्होंने अपना वॉर्मअप किया है, यही वजह है कि वह 148, 150 यहां तक कि 153 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। वह अच्छी रफ्तार में गेंद कर रहे हैं, वह बल्लेबाजों को सच में आउट कर रहे हैं, ऐसा नहीं है कि बल्लेबाज गलत शॉट खेलकर आउट हो रहे हैं। वार्नर, बेयरस्टो को जिस तरह से उन्होंने आउट किया है, वह जबरदस्त है।

सचिन ने कहा जोफ्रा आर्चर को गेंदबाजी करते देखना जबरदस्त अनुभव है। आर्चर का एंगल काफी अच्छा है, वह बल्लेबाज को रूम नहीं देते हैं, जिसकी वजह से बल्लेबाजों को उन्हें पुल करना आसान नहीं होता है। जब गेंदबाज आपको आउट करना शुरू कर देता है तो उसका अनुभव बढ़ जाता है। यही वजह है कि वार्नर को उन्होंने परेशान किया, वार्नर आर्चर की इन लाइन गेंद को मारने में विफल रहे। जोफ्रा की लेंथ की वजह से वार्नर का बैट शरीर से दूर जाता है और जब ऐसा होता है तो गेंदबाज की जीत होती है और इसका लाभ आर्चर को मिलता है। यह कतई नहीं भूलना चाहिए कि वह 150 की रफ्तार से गेंद करते हैं, ऐसे में क्रीज से बाहर निकलकर उन्हें मार पाना बहुत मुश्किल है। फिंच ऐसा करते हैं लेकिन मुझे लगता है कि वह ऐसा अपना विकेट बचाने के लिए करते हैं क्योंकि वह अपने ऑफ स्टंप को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।

बता दें कि जोफ्रा आर्चर ने इस सीजन में अभी तक कुल 15 विकेट अपने नाम किए हैं। अभी तक खेले गए 11 मैचों में उन्होंने सिर्फ 107 रन दिए हैं और अपने नाम 15 विकेट किए हैं। औसत के मामले में आर्चर इस सीजन में अबतक के सबसे किफायती बल्लेबाज साबित हुए हैं। आर्चर ने 6.61 के औसत से गेंदबाजी की है जबकि उनका स्ट्राइक रेट 17.46 रहा है। आईपीएल के करियर में अभी तक आर्चर कुल 32 मैचों में 41 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। हालांकि उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स की हालत प्वाइंट टेबल पर कुछ खास नहीं है। राजस्थान की टीम 7वें स्थान पर है। राजस्थान की टीम 11 मैच में से सिर्फ 4 मैच में ही जीत दर्ज की है जबकि 7 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

Story first published: Sunday, October 25, 2020, 13:21 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+