For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी मिलने पर संजू सैमसन ने कही बड़ी बात, बोले- पिछले साल तो..

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स की टीम की कमान इस सीजन में युवा खिलाड़ी संजू सैमसन थामेंगे। टीम की कप्तानी मिलने पर संजू सैमसन ने कहा कि उन्होंने कभी भी यह उम्मीद नहीं की थी कि वह टीम की कप्तानी करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे दिमाग में कई चीजें इस आईपीएल सीजन को लेकर चल रही हैं, लेकिन मैं चीजों को आसान रखने की कोशिश करूंगी। केरल के विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन 2013 से आईपीएल का हिस्सा हैं।

19 साल की उम्र में रखा आईपीएल में कदम
गौरतलब है कि जब पहली बार संजू सैमसन ने आईपीएल खेला था तो उनकी उम्र महज 19 वर्ष थी। उसके बाद वह अपनी टीम के एक अहम खिलाड़ी के तौर पर उभरकर सामने आए हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में राजस्थान की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और टीम आठवे पायदान पर थी। जिसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ को रिलीज कर दिया गया और उनकी जगह संजू सैमसन को टीम की जिम्मेदारी दी गई है।

दिमाग में कई चीजें चल रही
संजू सैमसन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनकी टीम के मालिक मनोज बादले ने उनसे टीम की कप्तानी को लेकर पूछा था। टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद संजू सैमसन ने खुशी जाहिर की थी। बता दें कि हाल ही में हुए सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में भी संजू सैमसन ने टीम की कप्तानी की थी। टीम का कप्तान बनाए जाने पर सैमसन ने कहा कि मैं टीम की कप्तानी को लेकर काफी खुश हूं, निसंदेह मेरे दिमाग में कई अलग विचार चल रहे हैं। लेकिन चीजों को सिंपल रखूंगा, मैं इस जिम्मेदारी के मिलने से बहुत खुश हूं। सच कहूं तो पिछले साल तक मुझे यह कतई नहीं लगा था कि मैं टीम की कप्तानी करूंगा। हमारी टीम के मालिक मनोज बादले ने मुझसे कहा कि टीम चाहती है की मैं कप्तानी करूं और मुझसे कहा कि आप इस जिम्मेदारी को लें।

कुमार संगाकारा के साथ काम करने को लेकर उत्साहित
बतौर कप्तान संजू सैमसन के लिए सामने आईपीएल के इस सीजन में बड़ी चुनौती है। उनकी टीम में बेन स्टोक्स, जॉस बटलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स की टीम ने श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगाकार को टीम का डायरेक्टर चुना है,लिहाजा टीम से और भी बेहतर अनुभव के साथ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है। सैमसन ने कहा कि वह संगाकारा के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्सुक हैं। संगाकारा पहली बार आईपीएल की फ्रेंचाइजी में सपोर्ट स्टाफ की भूमिका निभाएंगे। सैमसन ने कहा कि यह किसी सपने के सच होने जैसा है, मैं इतने बड़े लीजेंड के साथ इतने करीब से काम करूंगा, यह जबरदस्त अनुभव होगा।

Story first published: Sunday, April 4, 2021, 11:10 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+