देखें हरभजन सिंह और गीता बसरा की बेटी की पहली तस्वीर
नयी दिल्ली। टीम इंडिया के स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह पिछले महीने ही पिता बनें हैं। उनकी पत्नी गीता बसरा ने लंदन में एक प्यारी की बच्ची को जन्म दिया है। 27 जुलाई को हरभजन और गीता की बच्ची का जन्म हुआ और अब गीता बसरा ने अपनी बच्ची की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है।
गीता ने अपने ट्विटर अकांउट पर बेबी गर्ल की फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस का धन्यवाद किया है। गीता ने लिखा है Thank you everyone for the love and beautiful wishes for our little angel. आपको बता दें कि बच्ची के जन्म से पह ले ही हरभजन लंदन पहुंच गए थे। अपने शो को बीच में ही छोड़कर वो अपनी पत्नी के पास पहुंचे थे। वहीं हरभजन की मां वीजा ना मिलने की वजह से लंदन नहीं पहुंच पाई थी। हरभजन इस वक्त अपनी पत्नी और 9 दिन की बेटी के साथ लंदन में वक्त बिता रहे हैं।
Thank you everyone for the love and beautiful wishes for our little angel.. #blessed #Godsmiracle #bestfeeling pic.twitter.com/g9rXaqBEsb
— Geeta Basra (@Geeta_Basra) August 4, 2016
इससे पहले भी उन्होंने गीता की प्रेगनेंसी को लेकर अपनी अपनी भावनाएं शेयर की थी। उन्होंने एक शो के दौरान कहा था कि गर्भवती हो या ना हो औरत को समझना मुश्किल होता है। अपनी बच्ची के जन्म से पहले हरभजन और उनकी पत्नी ने खूब तैयारी की थी। उन्होंने इस बात का जिक्र भी एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
