For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी की लेडी फैन ने स्‍कूटी से एयरपोर्ट तक किया हमर का पीछा, जानिए क्‍यों

टीम इंडिया के अब तक के सबसे सक्‍सेसफुल कैप्‍टन की फैन फॉलोइंग का ही असर था कि रांची में जब वह अपनी लग्‍जरी कार 'हमर' से जा रहे थे, तभी एक लड़की स्‍कूटी से उनका पीछा करने लगी।

नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट के सीमित ओवर फॉर्मेट कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के दीवानों की कोई कमी नहीं है। ल‍ेकिन बार उनकी एक 'फैन' ने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में पढ़कर चौंक जाएंगे।

टीम इंडिया के अब तक के सबसे सक्‍सेसफुल कैप्‍टन की फैन फॉलोइंग का ही असर था कि रांची में जब वह अपनी लग्‍जरी कार 'हमर' से जा रहे थे, तभी एक लड़की स्‍कूटी से उनका पीछा करने लगी।

फोटो क्लिक कराने को बेताब रहते हैं फैन

भारत को टी20 विश्‍वकप, वनडे वर्ल्‍डकप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के फैन साथ में फोटो क्लिक कराने को बेताब रहते हैं। उनकी एक ऐसी ही फैन हैं आराध्‍या।

मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट जा रहे थे धोनी

धोनी हाल ही में रांची शहर में थे और मुंबई जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने को एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे। इस दौरान वह अपनी लग्‍जीरियस कार 'हमर' खुद ही ड्राइव कर रहे थे।

इस बीच आराध्‍या ने धोनी को जाते देखा और उन्‍होंने अपनी स्‍कूटी से कार का पीछा करना शुरू कर दिया। आराध्‍या की कुछ सहेलियां भी साथ में थीं।

धोनी ने मान ली गुजारिश और क्लिक कराई सेल्‍फी

धोनी एयरपोर्ट टर्मिनल तक पहुंचे और आराध्‍या भी वहां जा पहुंची। उन्‍होंने पीछे से धोनी को आवाज देते हुए एक सेल्‍फी की गुजारिश की। धोनी ने आराध्‍या को निराश नहीं किया और उनके साथ सेल्‍फी लेने के लिए राजी हो गए।

आराध्‍या की अन्‍य सहेलियां भी सेल्‍फी के लिए पहुंचीं लेकिन धोनी तब तक एयरपोर्ट के भीतर जा चुके थे।

धोनी इतने लोकप्रिय हैं कि क्रिकेट खेलते हुए उनपर बायोपिक भी बनी है। धोनी से मिलने के बाद आराध्‍या काफी खुश नजर आईं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+