For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वीडियो: प्लेन में धवन ने की ऐसी हरकत कि, राशिद खान हो गये परेशान

मोहाली: आईपीएल 11 का 16वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच गुरुवार को मोहाली में खेला जाएगा। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं। हालांकि हैदराबाद अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। उसने अपने तीनों मैचों में जीत हासिल की है। वहीं पंजाब की टीम भी लय में है उसने अपने तीन मैचों में से दो जीते हैं।

IPL में सनराइजर्स हैदराबाद ने अबतक सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने 3 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं टीम के खिलाड़ी मैदान के बाहर भी एक-दूसरे के साथ मौज-मस्ती करने में भी किसी से पीछे नहीं रहते हैं। इसी का उदाहरण देखने को मिला जब शिखर धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा जिसमें धवन राशिद खान को फ्लाईट में परेशान करते दिखाई दे रहे हैं।

हैदराबाद की टीम फ्लाईट में बैठी में थे और राशिद खान सो रहे थे। तभी धवन राशिद खान के पास जाते हैं और उनकी नाक में रुई घुसा देते हैं। राशिद को गुदगुदी होने लगती है और उनकी नींद टूट जाती है। लेकिन शिखर धवन छिप जाते हैं और राशिद देख नहीं पाते हैं। राशिद की तो नींद टूट जाती है लेकिन टीम के बाकी खिलाड़ी धवन की इस हरकत का खूब मजे लेते हैं। सोशल मीडिया पर ये वी़डियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हैदराबाद का गेंदबाजी आक्रमण धारदार

हैदराबाद की बात करें तो उसे मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जूझना पड़ा था और टीम ने अंतिम गेंद पर एक विकेट की जीत दर्ज की। राजस्थान रायल्स के खिलाफ सत्र के अपने पहले मैच में हैदराबाद ने विरोधी टीम को नौ विकेट पर 125 रन पर रोकने के बाद नौ विकेट से आसान जीत दर्ज की। कोलकाता नाइट राइडर्स को भी सनराइजर्स के गेंदबाजों ने आठ विकेट पर 138 रन ही बनाने दिए। भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, बिली स्टेनलेक, सिद्धार्थ कौल, साकिब अल हसन और संदीप शर्मा की मौजूदगी में सनराइजर्स का गेंदबाजी आक्रमण काफी संतुलित है।

ये भी पढ़ें: IPL Match Preview: घर में हैदराबाद का विजयरथ रोकने उतरेंगे पंजाब के किंग, होगी कड़ी टक्कर

Story first published: Thursday, April 19, 2018, 10:58 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+