SA vs ENG: जब मैदान पर खिलाड़ी नहीं फोटोग्राफर हुआ चोटिल, स्ट्रेचर से ले जाना पड़ा बाहर

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच साउथ स्पोर्ट पार्क में जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन एक बड़ी दुर्घटना देखने को मिली जिसके चलते मैच देर से शुरु हुआ। मैच के दौरान फोटोग्रॉफर क्रिस्टियन कोटजे चोटिल हो गये और उन्हें मैदान पर स्ट्रैचर पर बाहर जाना पड़ा। दरअसल गुरुवार को जब क्रिस्टियन साउथ अफ्रीका-इंग्लैंड के बीच बॉक्सिंग डे पर शुरु हुये टेस्ट मैच में फोटो लेने की कोशिश में साइड स्क्रीन के पास पहुंचे तो चोटिल हो गये।

और पढ़ें: SA vs ENG: 2019 खत्म होने से पहले जेम्स एंडरसन ने बनाया 9-9-9 का ये अनोखा रिकॉर्ड, देखें आंकड़े

न्यूज एजेंसी एफपी के अनुसार कोट्जे जब साइडस्क्रीन के पास पहुंचकर खेल से पहले की कुछ तस्वीरें क्लिक कर रहे थे। फोटो खींचते हुए वह साइड स्क्रीम के सामने चलने लगे। सुपर स्पोर्ट पार्क में होने वाले इस मुकाबले से पहले कोट्जे अचानक बाउंड्री की रस्सी पर फंस गये और फिसलने वाले पिच कवर पर उनका पैर पड़ गया। वह खुद पर कंट्रोल नहीं रख सके और वहीं गिर पड़े। उनके घुटने में चोट लगी और वह दर्द से कराहने लगे।

और पढ़ें: 2nd Test, AUS vs NZ: मेलबर्न में बॉक्सिंग डे पर लगी रिकॉर्डों की झड़ी, स्मिथ ने ग्रैग चैपल को पछाड़ा

कोट्जे को गिरा देखकर मैदान पर तुरंत मेडिकल टीम पहुंची। उनके घुटने में चोट लगी जिसकी वजह से उनका तुंरत उपचार किया गया और मैदान पर स्ट्रैचर पर बाहर ले जाया गया। इन सबके चलते मैच शुरु होने में कुछ मिनट की देरी हो गई।

और पढ़ें: भारत की अंडर19 टीम को रोहित शर्मा का खास संदेश, बताया- कैसे झेलें विश्व कप का दबाव

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच शुरु हुए इस टेस्ट मैच में कप्तान जो रूट ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 228 रन बना लिये हैं।

Read more about: south africa england dean elgar
Story first published: Thursday, December 26, 2019, 19:48 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+