For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI के कहने पर विजय हजारे ट्रॉफी से रिलीज किए गए टी नटराजन

नई दिल्लीः भारत के तेज गेंदबाज थंगारासू नटराजन को विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय प्रतियोगिता के लिए तमिलनाडु टीम में शामिल किया गया था लेकिन अब बीसीसीआई के अनुरोध के बाद राज्य संघ ने उनको रिलीज कर दिया है।

नटराजन के अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला का हिस्सा होने की संभावना है और यह पता चला है कि बीसीसीआई चाहता था कि वह श्रृंखला के लिए तरोजाता बने रहें।

तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) के सचिव आर एस रामसहाय ने पीटीआई से कहा, "बीसीसीआई और भारतीय टीम प्रबंधन इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के व्हाइट-बॉल मैचों के लिए नटराजन को नए सिरे से तैयार करना चाहता है।"

आर जगन्नाथ सिनिवास 20 सदस्यीय तमिलनाडु टीम में नटराजन का स्थान लेंगे और टीम 13 फरवरी को इंदौर के लिए रवाना होगी।

विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय प्रतियोगिता 20 फरवरी से शुरू होगी और नटराजन को पहले 20 सदस्यीय तमिलनाडु टीम में शामिल किया गया था।

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से पहला 12 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा, जबकि पहला वनडे 23 मार्च को पुणे में होगा।

चयनकर्ताओं के तमिलनाडु प्रमुख एस वासुदेवन ने भी इस बात की पुष्टि की, और कहा कि नटराजन को विजय हजारे ट्रॉफी टीम से रिहा कर दिया गया है।

नटराजन के लिए भारतीय टीम की यात्रा काफी शानदार रही है और वे T20I टीम में चोटिल स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह ऑस्ट्रेलिया गए थे। नटराजन ने ब्रिस्बेन में अपने पहले टेस्ट में 3 विकेट लेने से पहले एकदिवसीय और T20I में अपने यॉर्कर से सभी को प्रभावित किया।

उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट के साथ T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में अपने पहले वनडे में 2 विकेट चटकाए।

Story first published: Thursday, February 11, 2021, 14:40 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+