For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वेस्टइंडीज के दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन चेहरों ने चौंकाया

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, वरिष्ठ खिलाड़ियों को दिया गया आराम, कुलदीप, रिषभ, कार्तिक को मिली जगह

By Ankur

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद शुरु होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान करते हुए कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया तो कुछ युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। टीम में कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक को जगह दी गई है। जबकि रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमरा को इस दौरे से पहले आराम दिया गया है।

कुंबले बने रहेंगे कोच

कुंबले बने रहेंगे कोच

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले का कार्यकाल खत्म हो रहा है, लेकिन वेस्टइंडीज के दौरे के लिए वह टीम के कोच बने रहेंगे. कुंबले की नाम की पुष्टि करते हुए बीसीसीआई ने उन्हे इस दौर के लिए कोच बनाए रखने की बात कही है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की सीओए के मुखिया विनोद राय ने कहा था कि अनिल कुंबले वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम के कोच रहेंगे।

केदार जाधव को भी टीम में मिली जगह

केदार जाधव को भी टीम में मिली जगह

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में तीन तेज गेंदबाज उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शामी को जगह दी गई है, जबकि आर अश्विन और रवींद्र जडेजा स्पिन गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। वहीं मध्य क्रम में युवराज सिंह को टीम में जगह मिली है, इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव को टीम में शामिल किया गया है। टीम में ऑलराउंडर की कमी को हार्दिक पांड्या पूरी करेंगे।

टीम में सभी वरिष्ठ खिलाड़ी

टीम में सभी वरिष्ठ खिलाड़ी

टीम में ओपनर की भूमिका के लिए शिखर धवन और ऋषभ पंत को चुना गया है, लेकिन अगर पंत बेहतर भूमिका नहीं निभा बाते हैं तो रहाणे को यह मौका दिया जा सकता है। माना जा रहा था कि वेस्टइंडीज के दौरे के लिए वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ है, टीम को पूरी तरह से मजबूत रखने की कोशिश की गई है। रोहित शर्मा को टीम में नहीं लिए जाने की वजह अभी स्प्षट नहीं हो सकी है।

टीम इंडिया

टीम इंडिया

विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, केधार जाधव, शिखर धवन, अजिंक्या रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, दिनेश कार्तिक

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+