For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

18.1 ओवर में नेपाल को रौंद टीम इंडिया अंडर-19 विश्वकप के सेमीफाइनल में

मीरपुर। अंडर-19 विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया ने नेपाल टीम की बखिया उधेड़ दी है। टीम इंडिया ने नेपाल को महज 18.1वें ओवर में ही 7 विकेट से हरा दिया।



टॉस जीतकर टीम इंडिाय ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और नेपाल की टीम को महज 169 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटा दिया। वहीं टीम इंडिया ने इस स्कोर को सिर्फ 18.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।


टीम इंडिया की ओर से रिषभ पंत और कप्तान इशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। पंत ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया और 24 गेंदों में 78 रन की तूफानी पारी खेली। पंत को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

पंत ने अंडर-19 में अब तक का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वहीं कप्तान इशान किशन ने 37 गेंदों पर शानदार अर्धशतक जड़ा।

सरफराज खान ने 21 और अऱमान जाफ ने 12 रन की नाबाद पारी खेल टीम इंडिया को आसान जीत दिलायी। वहीं नेपाल की ओर से प्रेम तमांग ने 2 और लामीछान ने एक विकेट झटका।

वहीं टीम इंडिया की ओर से अवेश खान ने 3, मयंक डागर और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट झटके। टीम इंडिया ने इस विश्कप में लगातार यह तीसरी जीत दर्ज की है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+